मुंबई: रेड कार्पेट पर कुत्ते ने खींची रवीना टंडन की ड्रेस, एक्ट्रेस ने प्यार से संभाली स्थिति

Aug 07, 2026 - 13:02
0 4
मुंबई: रेड कार्पेट पर कुत्ते ने खींची रवीना टंडन की ड्रेस, एक्ट्रेस ने प्यार से संभाली स्थिति
Dog pulls Raveena Tandon's dress

मुंबई। गुरुवार रात मुंबई में फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को एक अप्रत्याशित घटना का सामना करना पड़ा, जब एक डॉग ने अचानक उनकी ड्रेस पकड़ ली। हालांकि रवीना ने इस दौरान पूरा संयम दिखाया। 

रवीना फिल्म को सपोर्ट करने के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं और वहां मौजूद कुत्तों में से एक के साथ प्यार से घुलती-मिलती दिखीं। वह उस जानवर को प्यार करने और पैपराजी के लिए पोज देने के लिए नीचे भी बैठीं।

जब एक्ट्रेस पैपराजी के कहने पर अकेले तस्वीरें खिंचवाने के लिए खड़ी हुईं, तो कुत्ते का ध्यान उनकी पीली ड्रेस की लटकती हुई डोरी और आस्तीन पर चला गया। वह जोर-जोर से भौंकते हुए अचानक कपड़े पर झपट पड़ा।

इस अचानक हुई घटना के बावजूद, रवीना घबराई नहीं और न ही उन्होंने झटके से खुद को छुड़ाया। इसके बजाय, वह शांत रहीं, हैंडलर्स को कुत्ते को संभालने दिया और फिर से प्यार से उसे सहलाया।

बाद में, पैपराजी से बात करते हुए रवीना ने साफ किया कि कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया था और उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा रहा था।

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि एक्ट्रेस कई सालों से पशु कल्याण और उन्हें बचाने के कामों के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती रही हैं।

इस साल की शुरुआत में, उन्होंने भारी बारिश के दौरान हाईवे पर अकेले मिले एक फंसे हुए कुत्ते को बचाने की कहानी शेयर की थी और बताया था कि कैसे उन्होंने उसे अपनी कार में बिठाया और फिर एनिमल वेलफेयर सेंटर ले गईं।

हाल ही में, जब एक्ट्रेस शहर से बाहर की यात्रा के बाद मुंबई लौटीं, तो उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट आए उनके पालतू कुत्ते ने उनका स्वागत किया। रवीना उसे देखकर काफी खुश हो गई थीं और एयरपोर्ट पर अपने प्यारे कुत्ते के साथ खेलने से खुद को रोक नहीं पाईं।

इनपुट :आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User