बारिश भी नहीं रोक पाई शिवभक्तों के कदम: मेरठ में शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब , पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

Aug 11, 2026 - 15:41
0 11
बारिश भी नहीं रोक पाई शिवभक्तों के कदम: मेरठ में शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब , पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
मेरठ में शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

- सुबह 4 बजे से भक्त भगवान शिव का कर रहे जलाभिषेक.

- मेरठ में औघड़नाथ मंदिर में करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात: कंट्रोल रूम से हो रही मॉनिटरिंग. 

Knockout Newz Meerut : शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए औघड़नाथ मंदिर में बुधवार सुबह 4 बजे से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गईं। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का लगातार मंदिर पहुंचना जारी है। मंदिर समिति के अनुसार, आज करीब एक लाख भक्तों के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। भक्तों की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर और आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। करीब 400 पुलिसकर्मी, एटीएस, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों को तैनात किया गया है। मंदिर में प्रवेश से पहले हर श्रद्धालु की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। जबकि, कंट्रोल रूम से पूरे परिसर की लाइव निगरानी की जा रही है।

शिवरात्रि पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु औघड़नाथ मंदिर पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। इनमें 2 एडिशनल एसपी, 4 डिप्टी एसपी, 10 एसएचओ, 10 इंस्पेक्टर, 40 सब इंस्पेक्टर, 15 महिला सब इंस्पेक्टर, 155 कांस्टेबल और 74 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 6 टीएसआई और 66 ट्रैफिक कांस्टेबल भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ATS, LIU, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी तैनात हैं। Police अधिकारी लगातार मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं।

भक्तों को मंदिर में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग के लिए गर्भगृह के ऊपर प्रथम तल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

मंदिर परिसर में अस्थायी Police चौकी स्थापित की गई है, जहां से सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा दो सशस्त्र क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और अन्य विशेष पुलिस बल तैनात हैं। आसपास अस्थायी चेक पोस्ट बनाकर 24 घंटे चेकिंग की जा रही है, ताकि शिवरात्रि पर जलाभिषेक शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User