DRDO SSPL Paid Internship 2026: डीआरडीओ-एसएसपीएल में पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका; 30 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और स्टाइपेंड

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL), दिल्ली ने 6 महीने की 'पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026' के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस कार्यक्रम के तहत कुल 65 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिन्हें ₹5,000 प्रति माह का फिक्स्ड स्टाइपेंड मिलेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Aug 11, 2026 - 13:57
0 0
DRDO SSPL Paid Internship 2026: डीआरडीओ-एसएसपीएल में पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका; 30 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और स्टाइपेंड
DRDO SSPL Paid Internship 2026: Apply Before 30 September

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एक प्रमुख प्रयोगशाला, सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL), लखनऊ रोड, तिमारपुर, दिल्ली ने 6 महीने की अवधि के लिए दिसंबर 2026/जनवरी 2027 से शुरू होने वाली पेड इंटर्नशिप के लिए कुल 65 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके मांगे हैं।  

DRDO-SSPL ने जिन स्ट्रीम/विषय-क्षेत्र के आधार पर 65 पदों पर इंटर्नशिप निकाली है, उनमें भौतिकी/रसायन विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/मैटीरियल साइंस/क्वांटम टेक्नोलॉजी/लेजर ऑप्टिक्स और सेमीकंडक्टर डिवाइस शामिल हैं।

इंटर्नशिप के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर लें।

DRDO-SSPL में इंटर्नशिप के लिए वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं, जो केवल अंतिम वर्ष के छात्र (यानी अंतिम सेमेस्टर के छात्र) हैं। वहीं योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को इंटर्नशिप के दौरान 5,000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट निकाल लें।

फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'निदेशक, SSPL, एचआरडी, DRDO लखनऊ रोड, तिमारपुर, दिल्ली - 110054' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि इंटर्नशिप की अवधि कम से कम 4 हफ्ते और ज्यादा से ज्यादा 6 महीने की होगी, हालांकि सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को संबंधित लैब/संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के जरिए 5,000 रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा, जिन्हें 6 महीने की अवधि के लिए इंटर्नशिप ऑफर की गई है।

उम्मीदवारों को पूरे समय का स्टाइपेंड इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर से दो बराबर किश्तों में दिया जाएगा यानी 3 महीने पूरे होने पर 15,000 रुपए और इंटर्नशिप के 6 महीने पूरे होने पर 15,000 रुपए दिए जाएंगे और रेगुलरिटी काउंट करने के लिए महीने में कम से कम 15 दिन की अटेंडेंस जरूरी होगी।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User