मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा
- शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से भी फूल बरसाए
- सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर फूल बरसाए
मेरठ: सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने दोपहर 12.30 बजे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे शिवभक्तों पर मंच से फूल बरसाए। इस दौरान हेलीकॉप्टर से भी पुष्पवर्षा की गई। दूसरी ओर, भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एटीएस (ATS) ने संभाल ली है। मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा में 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा- पूरे उत्साह के साथ इस पावन कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनने वाले सभी शिवभक्तों का मैं प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत, अभिनंदन करता हूं। उनकी सुरक्षा व स्वागत के लिए हम सब पूरी तत्परता के साथ तैयार हैं।
देवाधिदेव महादेव के प्रति अपनी श्रृद्धा पैदल ही यात्रा कर रहे शिवभक्त, भक्ति के साथ उस समर्पण और सामाजिक एकता, सामाजिक समता व राष्ट्रीय एकता का परिचायक हैं।
प्रांत की सीमाओं से ऊपर उठकर ये कांवड़िए आगे बढ़ रहे हैं। यह उत्साह, उमंग का माहौल पैदा हो रहा है। अगले दो दिनों तक भी कावंड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा होगी। हर हर महादेव ।

मुख्यमंत्री बोले- कांवड़ यात्रा में कई राज्यों के श्रद्धालु इसका हिस्सा बने
मुख्यमंत्री योगी ने कहा- मुजफ्फरनगर शिवचौक में भारी भीड़ है। यहां मेरठ में मुझे शिवभक्तों पर पुष्पांजलि करने का अवसर मिला है। सभी जनप्रतिनिधिगण इस अवसर पर मेरे साथ उपस्थित हैं।
मेरठ में प्रसिद्ध बाबा औघड़नाथ मंदिर, गाजियाबाद में बाबा दूधेश्वर नाथ मंदिर, बागपत में पुरा महादेव मंदिर सहित पश्चिमी यूपी के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल इन सभी राज्यों के लाखों कांवड़ यात्री इस पूरे कार्यक्रम का हिस्सा बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी बोले- त्याग और श्रद्धा से जुड़े हैं लाखों शिवभक्त
मुख्यमंत्री योगी ने मंच पर कहा- आज शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ है। लाखों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार में हरि की पैड़ी से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मित्रों सावन के मास में पावन कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर आगे बढ़ रही है।
ये शिवभक्त सभी शिवालयों में अभिषेक करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। लाखों की संखया में शिवभक्त पूरे त्याग के साथ जुड़े हुए हैं। सावन की शिवरात्रि पर मेरा मानना है कि गाजियाबाद से लेकर हरिद्वार के बीच में चार से साढ़े चार करोड़ शिवभक्त इस कांवड़ यात्रा में गंगाजल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने करीब 18 मिनट तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की
मेरठ में सीएम योगी ने करीब 18 मिनट तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान कांवड़िए भी सीएम योगी की तस्वीर मोबाइल में कैद करने और वीडियो बनाने में जुटे रहे। कांवड़ियों ने सीएम योगी के लिए नारे लगाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)