छत्तीसगढ़ : दुर्ग में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हुई, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी  

Aug 28, 2026 - 12:03
0 2
छत्तीसगढ़ : दुर्ग में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हुई, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी  
Chhattisgarh

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। राहत की बात यह है कि 6 में से 4 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। इनमें से एक मरीज का इलाज एम्स रायपुर में और दूसरे का इलाज सेक्टर-9 हॉस्पिटल में चल रहा है।  

जिले में सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीज सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं ताकि संक्रमित मरीजों को अलग रखा जा सके।

इससे पहले गुरुवार को राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर ने बताया था कि जनवरी 2026 से अब तक राजस्थान में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा एच1एन1) के 146 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा था कि सरकार ने सभी मेडिकल संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे मरीजों की स्क्रीनिंग, इलाज और रेफरल के लिए पूरी तैयारी रखें, ताकि समय पर मरीजों को सही इलाज मिल सके।

स्वाइन फ्लू सांस से जुड़ी एक बीमारी है। इसके आम लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान शामिल हैं। ज्यादातर मरीज सही देखभाल और डॉक्टर की सलाह से ठीक हो जाते हैं। लेकिन छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इससे जटिलताओं का ज्यादा खतरा रहता है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल, टिश्यू या कोहनी से ढकें। साबुन-पानी से बार-बार हाथ धोएं या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

अगर किसी को बुखार, खांसी या गले में खराश है तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क जरूर पहनें। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

  इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User