दौराला: खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को वितरित किए ID कार्ड

- खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने मॉडल विद्यालय भराला ब्लॉक दौराला में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को वितरित किए आई.डी. कार्ड.

Jul 28, 2026 - 16:00
Updated: 28 days ago
0 11
दौराला: खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को वितरित किए ID कार्ड
खंड शिक्षा अधिकारी दौराला अजय कुमार जी ने मॉडल विद्यालय भराला मे कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को विद्यालय आई.डी. कार्ड वितरित किए

दौराला: खंड शिक्षा अधिकारी दौराला अजय कुमार जी ने आज मॉडल विद्यालय भराला मे कक्षा 1 से 5 तक के समस्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय आई.डी. कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि "आई.डी. कार्ड से विद्यालय में सुरक्षा और अनुशासन दोनों सुनिश्चित होते हैं। सभी बच्चे प्रतिदिन आई.डी. कार्ड लगाकर ही विद्यालय आएं।" 

उन्होंने विद्यालय प्रांगण एवं व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, एम.डी.एम. एवं शैक्षिक गुणवत्ता के लिए इंचार्ज अध्यापिका शशि कौशिक एवं समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं प्रेषित की एवम आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल नेतृत्व एवं समन्वय से समस्त व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हुईं। कार्यक्रम में ए.आर.पी. मीनू देवी जी, बी आर सी स्टाफ मुकेश जी एवं यश शर्मा भी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार जी के इस जनहितकारी प्रयास की प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User