अनुपम खेर ने पूरी की फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग; भावुक होकर बोले- 'यह सिनेमा आत्मा का शुद्धिकरण करता है'

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'श्री रामभूमि' (Shree Rambhoomi) की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। शूटिंग पूरी होने की जानकारी साझा करते हुए अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अपने 40 साल से अधिक के फिल्मी करियर की सबसे विशेष और आध्यात्मिक यात्राओं में से एक बताया। अनुपम खेर ने कहा कि 'श्री रामभूमि' केवल एक सिनेमाई कहानी नहीं है, बल्कि यह दर्शकों और कलाकारों की आत्मा का शुद्धिकरण करने वाला पावन अनुभव है।

Aug 29, 2026 - 16:04
0 1
अनुपम खेर ने पूरी की फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग; भावुक होकर बोले- 'यह सिनेमा आत्मा का शुद्धिकरण करता है'

मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर जल्द ही फिल्म 'श्री रामभूमि' में नजर आएंगे। शनिवार को उन्होंने बताया कि फिल्म में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वे अपने किरदार में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, "फिल्म 'श्री रामभूमि' में मेरा कार्य पूर्ण हुआ। कुछ फिल्में एक कलाकर को यह संतोष देती हैं कि उसने अच्छा काम किया, तो कुछ गौरव देती हैं कि वह किसी बड़े और महत्वपूर्ण सिनेमा का हिस्सा बना, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जो केवल कलाकार को नहीं बल्कि आम दर्शक के मन को भी छूती हैं।

अभिनेता ने आगे लिखा, "वे आत्मा का शुद्धिकरण करती हैं और मन को एक गहरी, शांत आध्यात्मिक अनुभूति से भर देती हैं। फिल्म 'श्री रामभूमि' मेरे लिए ऐसी ही एक फिल्म है।"

अभिनेता ने खुद को सौभाग्यशाली मानते हुए लिखा, "यह मेरे जीवन का सौभाग्य और प्रभु श्रीराम की कृपा है कि मुझे श्री अशोक सिंघल जी की भूमिका निभाने का अवसर मिला। राम जन्मभूमि आंदोलन और रामलला के भव्य मंदिर के संकल्प में उनका समर्पण, उनकी तपस्या और उनका योगदान अनमोल है, जिसे शब्दों में नहीं बांधा जा सकता।

अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म के निर्देशक-निर्माता समेत सभी कालाकारों और टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "मैं इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक, मेरे सह कलाकार और इस फिल्म से जुड़े सभी यूनिट वालों आत्मा से धन्यवाद करता हूं, मेरे अभिनय में उनका योगदान अमूल्य है। शीघ्र ही 'श्री राम भूमि' आप सभी के सामने होगी। जय श्री राम।"

अनुपम खेर इस फिल्म में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े दशकों लंबे संघर्ष की भावनात्मक और ऐतिहासिक यात्रा को पर्दे पर दिखाएगी।

फिल्म में अनुपम खेर के साथ ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User