दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार

Sep 09, 2026 - 10:43
0 5
दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार

नई दिल्ली। मानसून की सक्रियता और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं।  

खासतौर पर 11 सितंबर से 14 सितंबर के बीच एनसीआर के मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान में भी दिल्ली के लिए 11 सितंबर से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 9, सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

10 सितंबर को भी मौसम लगभग इसी तरह रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में वास्तविक बदलाव 11 सितंबर से देखने को मिल सकता है। इस दिन मौसम विभाग ने आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। अधिकतम तापमान घटकर 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

12 सितंबर को बारिश की गतिविधि और बढ़ सकती है। स्थानीय पूर्वानुमान में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 13 सितंबर को भी एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं 14 सितंबर को भी मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान और नीचे आकर 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस तरह देखा जाए तो 9 और 10 सितंबर को अपेक्षाकृत गर्म और आंशिक रूप से बादल वाला मौसम, जबकि 11 से 14 सितंबर के बीच बादल और बारिश का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। चार दिनों में अधिकतम तापमान 32 से घटकर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बढ़ती आर्द्रता के कारण बारिश के दौरान मौसम सुहावना होने के बावजूद उमस का असर बना रह सकता है। देश के कई हिस्सों में इस समय बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं और उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User