KIA भारत में लॉन्च करेगी दो नई SUV

Jul 05, 2026 - 16:02
Updated: 2 months ago
0 7
KIA भारत में लॉन्च करेगी दो नई SUV

- दोनों ही कारें अलग-अलग टेक्नोलॉजी के साथ आएंगी.

नई दिल्ली: किआ मोटर भारतीय बाजार में नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने इसका हिंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिया है. किआ ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर एक इंटरेस्टिंग टीजर जारी किया है, जिसमें उन्होंने दो इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स को भारत में लॉन्च करने का हिंट दिया है. 

शॉर्ट वीडियो हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (HEV) और बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) की ओर इशारा कर रहा है. इसका कैप्शन है 'फ्यूचर दस्तक दे रहा है. एक क्लू, एक से ज्यादा संभावनाएं.' इस वीडियो में किआ ने अपकमिंग कार के बारे में जानकारी नहीं दी है. 

कयास हैं कि कंपनी हाइब्रिड और फुली इलेक्ट्रिक दोनों तरह की कारों को भारत में लॉन्च कर सकती है. लेटेस्ट स्पाई शॉट्स के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी किआ सोरेंटो हाइब्रिड (Kia Sorento Hybrid) और किआ साइरोस ईवी (Kia Syros EV) को लॉन्च कर सकती है. 

किआ मोटर ने ये टीजर ऐसे वक्त पर जारी किया है जब भारतीय बाजार में कंपनी काफी मजबूत सेल दर्ज कर रही है. जून के महीने में ब्रांड ने रिकॉर्ड गाड़ियां बेची हैं. ब्रांड ने जून 2026 में 24,552 कारें बेची हैं. किआ ने इस महीने ईयर-ऑन-ईयर 19 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. 

ये कंपनी की अब तक की बेहतरीन छमाही रही है. ब्रांड के सोनेट, सेल्टॉस और किआ कारेन्स क्लैविस की अच्छी मांग है. अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कंपनी इसमें एक हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कार जोड़ सकती है. भारतीय बाजार के शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ी है. 

हाइब्रिड व्हीकल्स उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हैं, जो बिना चार्जिंग की झंझट के बेहतर माइलेज चाहते हैं. दोनों कैटेगरी के प्रोडक्ट्स के आने से किआ भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकेगी. किआ साइरोस ईवी को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा गया है. 

बार-बार टेस्टिंग में नजर आना संकेत है कि कंपनी इस कार को जल्द ही लॉन्च कर सकती है. फिलहाल किआ के पोर्टफोलियो में तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां- कारेन्स क्लैविस ईवी, ईवी6 और ईवी9 आती हैं. साइरोस ईवी के बाद इस लिस्ट में चार गाड़ियां हो जाएंगी. ईवी अवतार में भी कंपनी बॉक्सी डिजाइन को ही चुनेगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User