IND vs SL Warm-Up Match 2026: भारत ने वॉर्मअप मैच में 6 विकेट पर 357 रनों पर घोषित की पहली पारी; देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 357 रनों पर घोषित कर दी है। भारत की ओर से युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। भारतीय बल्लेबाजों के इस मजबूत प्रदर्शन ने आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम की तैयारियों को पुख्ता कर दिया है।

Aug 09, 2026 - 11:45
0 2
IND vs SL Warm-Up Match 2026: भारत ने वॉर्मअप मैच में 6 विकेट पर 357 रनों पर घोषित की पहली पारी; देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक

कोलंबो। भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला Nondescripts Cricket Club मैदान में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने अपनी पारी 6 विकेट खोकर 357 रन बनाने के बाद घोषित की। 

Indian team warm-up match के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरी और टीम ने दूसरे दिन के स्कोर पर ही पारी को घोषित करने का फैसला किया। भारतीय टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे पडिक्कल ने 164 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 142 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके लगाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। जडेजा 63 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए।

हालांकि, केएल राहुल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 67 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। मानव सुथार ने 90 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए। वहीं, गुरनूर बरार ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। वॉर्मअप मैच में ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा।

यशस्वी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो पंत महज 2 रन ही बना सके। ध्रुव जुरेल एक रन बनाकर रमेश मेंडिस का शिकार बने। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की ओर से असंका मनोज और रमेश मेंडिस ने दो-दो विकेट चटकाए। भारत की ओर से नियमित कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। गिल को प्रैक्टिस के दौरान उंगली में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह वॉर्मआप मैच के पहले दिन फील्डिंग करने भी नहीं आए थे और कप्तान की जिम्मेदारी केएल राहुल ने संभाली थी।

इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने अपनी पहली पारी 8 विकेट खोकर 363 रन बनाने के बाद घोषित की थी। टीम की ओर से रविंदु रसंता ने सर्वाधिक 71 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि निशान मदुश्का ने 66 रन बनाए। वहीं, कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने दो-दो विकेट चटकाए थे।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User