शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे 

Oct 02, 2026 - 11:13
0 1
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे 
Gomukhasana

नई दिल्ली । आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना और गलत खानपान की वजह से कंधे, पीठ और कूल्हों में जकड़न एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में 'गोमुखासन' शरीर को लचीला और मन को शांत करने का काम करता है। नियमित अभ्यास से यह न सिर्फ शरीर की अकड़न दूर करता है बल्कि एकाग्रता और संतुलन भी बढ़ाता है।

 गोमुखासन का अर्थ और परिचय

गोमुखासन का नाम दो शब्दों पर रखा गया है- गऊ और मुख। गऊ यानी गाय और मुख यानी चेहरा। गोमुखासन को यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इस आसान में आपके जांघ और पिंडली गाय के चेहरे के समान मुद्रा में होते हैं: पीछे की ओर चौड़ा और सामने की तरफ पतला। इसमें अभ्यासकर्ता को सीधे बैठने की आवश्यकता होती है, साथ ही यह आसन को भी बेहतर बनाता है।

गोमुखासन के लाभ और सावधानियाँ

हालंकि, यह आसन करने में आसान है लेकिन शुरुआती अभ्यासकर्ता इसे किसी विशेषज्ञ की देखरेख में करें। आयुष मंत्रालय के अनुसार, गोमुखासन एक अत्यंत प्रभावशाली बैठकर किया जाने वाला योगासन है। इस आसन में पैरों और घुटनों की आकृति गाय के मुख के समान दिखाई देती है, इसलिए इसे गोमुखासन कहा जाता है। यह आसन छाती को खोलता है, जिससे श्वसन स्वास्थ्य बेहतर होता है और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है।यह आसन अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना गया है क्योंकि यह फेफड़ों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है और सांस लेने की प्रक्रिया को सुचारु करता है।

गोमुखासन के अन्य स्वास्थ्य लाभ और सावधानियाँ

डायबिटीज के मरीजों को भी गोमुखासन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह योगासन शरीर के अंदरूनी अंगों पर बेहतरीन असर डालता है। इसे करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र भी बेहतर होता है। इसके साथ ही यह हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसे करने से तनाव कम होता है, जिससे दिल पर दबाव नहीं पड़ता और ब्लड प्रेशर भी संतुलित रहता है।गर्भवती महिलाओं को बिना विशेषज्ञ की सलाह के यह आसन नहीं करना चाहिए। यदि किसी भी व्यक्ति के कंधों, गर्दन, घुटनों या कूल्हों में कोई गंभीर चोट या पुराना दर्द है, तो यह आसन न करें।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User