मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान: 12 नवंबर को होगा मतदान
डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर चुनाव कार्यक्रम जारी, 26 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू; नामांकन की आखिरी तारीख 2 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी, 2030 तक रहेगा नए सदस्य का कार्यकाल...See more
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा(Rajya Sabha) की एक रिक्त सीट पर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह सीट केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। आयोग के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 26 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर निर्धारित की गई है। मतदान 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर तय की गई है। आयोग ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने और बैलेट पेपर पर वरीयता दर्ज करने के लिए निर्धारित बैंगनी रंग के स्केच पेन के इस्तेमाल के निर्देश भी दिए हैं।
यह सीट डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। निर्वाचन सदन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. एल मुरुगन ने 14 अक्टूबर को इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था। इसी खाली सीट को भरने के लिए अब उपचुनाव कराया जाएगा। आयोग ने चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 26 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। नामांकन की आखिरी तारीख 2 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी।
12 नवंबर को होगा मतदान
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 5 नवंबर है और मतदान 12 नवंबर को होगा। मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। वोटों की गिनती 12 नवंबर को शाम 5 बजे होगी। चुनाव पूरा होने की आखिरी तारीख 16 नवंबर तय की गई है।
यह खबर भी पढ़िए: मालदा में BJP कार्यकर्ता समीर घोष की गोली मारकर हत्या: परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप, जांच में जुटी पुलिस
यह खबर भी पढ़िए: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बॉलीवुड सितारों के घरों की रेकी का खुलासा, ऑटो से घूमते थे आरोपी, गूगल से खोजते थे पते
चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर भी कुछ अहम निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि बैलेट पेपर पर वरीयता अंकित करने के लिए सिर्फ बैंगनी रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल किया जाएगा। यह पेन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिया जाएगा और पहले से तय मानक का होगा। इसके अलावा किसी भी अन्य पेन का इस्तेमाल किसी भी हालत में नहीं किया जा सकेगा।
इसके साथ ही चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने का भी फैसला किया है। चुनाव प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जाएगी ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
यह खबर भी पढ़िए : दिल्ली-NCR में मौसम का हाल बेहाल: नोएडा का AQI 337 तक पहुंचा, गिरते तापमान से बढ़ी प्रदूषण की मार
यह खबर भी पढ़िए: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में नया खुलासा: आरोपियों ने हमले से पहले मुंबई के पास की थी गोली चलाने की प्रैक्टिस
2030 तक रहेगा नए सदस्य का कार्यकाल
बता दें, कि राज्यसभा में मध्य प्रदेश से खाली हुई यह सीट काफी अहम मानी जा रही है। डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद इस सीट पर नए सदस्य का चुनाव होना है, जिसका कार्यकाल 2030 तक रहेगा। मुरुगन को जुलाई 2021 में पहली बार केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया था।
(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)