अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में नया खुलासा: आरोपियों ने हमले से पहले मुंबई के पास की थी गोली चलाने की प्रैक्टिस
- मुंबई पुलिस की जांच में खुलासा,
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान अहम खुलासे सामने आए हैं। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मुंबई के पास एक स्थान पर बंदूक से फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। पूछताछ में आरोपियों ने हथियार की जांच के लिए गोली चलाने की बात बताई है। जांच में यह भी सामने आया है कि अंधेरी के एक होटल में ठहरने के दौरान कमरे में बंदूक की जांच करते समय मिसफायर हुआ था। पुलिस अब आरोपियों के बयानों के आधार पर वारदात से पहले की तैयारियों और फायरिंग की प्रैक्टिस वाली जगह की पड़ताल कर रही है।
आरोपियों ने हमले से पहले मुंबई के पास गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी
एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना में जांच के दौरान एक और अहम खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने एक्टर टाइगर की कार पर हमला करने से पहले गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी। सूत्रों ने बताया कि एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने से पहले आरोपियों ने मुंबई के पास ही एक जगह पर बंदूक से गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को उस जगह की जानकारी दी है, जहां उन्होंने बंदूक की जांच करने के लिए फायरिंग की थी। सूत्रों के अनुसार, प्रैक्टिस के दौरान एक आरोपी ने दो गोलियां चलाईं, जबकि दूसरे आरोपी ने एक गोली चलाकर बंदूक की जांच की थी। आरोपी यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि बंदूक ठीक से काम कर रही है या नहीं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी प्रैक्टिस के दौरान गोली चलाने में सफल रहे थे।
होटल के कमरे में भी हुआ था मिसफायर
जांच में यह भी सामने आया है कि अंधेरी के जिस होटल में आरोपी ठहरे हुए थे, वहां कमरे में बंदूक की जांच करते समय मिसफायर भी हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान गोली बेड पर चली थी। हालांकि, इस घटना के बावजूद होटल के किसी कर्मचारी या बाहर मौजूद किसी व्यक्ति को शक नहीं हुआ कि कमरे में गोली चली है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में सामने आई जानकारियों के आधार पर मुंबई के पास फायरिंग की प्रैक्टिस वाली जगह और वारदात से पहले की गई तैयारियों की जांच कर रही है।
मामले में अब तक तीन शूटरों समेत करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया
बता दें, कि 18 अक्टूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हमला हुआ था। शूटरों ने कार के नजदीक से उन पर गोलियां चलाई थीं। इस हमले में पास खड़े टाइगर का ड्राइवर घायल हो गया। साथ ही, एक ऑटो ड्राइवर को भी गोली लगी थी। इस मामले में अब तक तीन शूटरों समेत करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों शूटरों की गिरफ्तारी राजस्थान के कोटा से हुई। वहीं, Delhi Police की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार किया।
(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)