Varanasi News: विजयादशमी पर सजे मां दुर्गा के पंडाल, मां देवी के जयकारे गूंजे
वाराणसी में दशहरा के मौके पर सजा शहर के विभिन्न स्थलों पर मां दुर्गा के पंडाल का विहंगम दृश्य।
- विजयादशमी पर सजे मां दुर्गा के पंडाल,
- मां देवी के जयकारे गूंजे
नॉकआउट न्यूज वाराणसी। विजयादशमी का पर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वाराणसी में दशहरा का पर्व पूर्ण रूप से मां भक्ति के रंग में रंग जाता है। पूरे शहर में पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है।

सुबह और शाम को आरती के समय मां शेरावाली के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठता है। कई पंडालों में पश्चिम बंगाल से आए पंडित विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराते हैं।

What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
1
Sad
0
Angry
0
Comments (0)