PVVNL एमडी रवीश गुप्ता ने विद्युत उपकेंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश..
- उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश।
- 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र बी०बी० नगर बना आदर्श बिजलीघर', अन्य उपकेन्द्र भी इसी तर्ज पर विकसित एवं व्यवस्थित किया जाए: प्रबन्ध निदेशक
विवेक कुमार डिजिटल न्यूज एडिटर, नॉकआउट न्यूज मेरठ। पीवीवीएनएल प्रबंध निदेशक (आईएएस) रवीश गुप्ता ने उपेड़ा, हापुड़ और स्याना (बुलंदशहर) के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण कर बिजली व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, राजस्व वसूली बढ़ाने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उत्कृष्ट रखरखाव के लिए बी.बी. नगर उपकेंद्र को 'आदर्श बिजलीघर' के रूप में विकसित करने और संबंधित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा शनिवार को बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपेडा, हापुड एवं स्याना जनपद बुलंदशहर मे 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रो का निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विद्युत उपकरणों के अनुरक्षण, साफ-सफाई एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पीवीवीएनएल एमडी ने सर्वप्रथम 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र उपेडा का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजलीघरों एवं विद्युत यार्ड में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा उपकरणों के अनुरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बिजलीघर से संबंधित शिकायतों की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उपकेंद्र उपेड़ा का किया निरीक्षण
उपकेंद्र उपेड़ा के निरीक्षण में एमडी पावर द्वारा उपकेंद्र के कंट्रोल पैनल, स्विच यार्ड में पावर ट्रांसफार्मर और कंट्रोल रूम के एक्सटेंशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र के कंट्रोल पैनल सही और सुचारू अवस्था में चलते हुए पाए गए। सभी पावर ट्रांसफार्मर भी सही अवस्था में पाए गए। प्रबंध निदेशक द्वारा त्योहार के समय में सुचारू विद्युत आपूर्ति सही रखने हेतु निर्देश दिए गए, साथ ही साथ राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
Photo: Bijli ghr - upeda. Division- grah district- hapur

विद्युत उपकेंद्र उपेड़ा का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रबंध निदेशक द्वारा विद्युत वितरण खण्ड-स्याना के अन्तर्गत आने वाले 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र-बी०बी० नगर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने उपकेन्द्र के स्विचयार्ड की स्वच्छता, रख-रखाव, कन्ट्रोल रूम में स्थापित 33 के०वी० फीडर कन्ट्रोल पैनल, परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) कन्ट्रोल पैनल एवं परिवर्तक प्रोटेक्शन प्रणाली की सुचारु कार्यशीलता पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की। उपकेन्द्र के बेहतरीन रख-रखाव और मुस्तैद व्यवस्था को देखते हुए प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये कि डिस्कॉम के अन्य सभी विद्युत उपकेन्द्रों को भी इसी बी०बी० नगर बिजलीघर की तर्ज पर 'आदर्श बिजलीघर' के रूप में विकसित एवं व्यवस्थित किया जाय।
विद्युत उपकेन्द्र स्याना एवं बी०बी० नगर के उत्कृष्ट रख-रखाव में सराहनीय योगदान देने वाले टीजी-2 से लेकर अधिशासी अभियन्ता स्तर तक के सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्तिपत्र पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Photo: Bijli ghr- BB nagar division- syana district - Bulandshahr

निरीक्षण के दौरान उपकेन्द्र पर रखे हुए एल०टी० (L.T.) फ्यूज यूनिट बाॅक्सों को परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) पर यथाशीघ्र स्थापित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए।
प्रबन्ध निदेशक ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति देना और उपकेन्द्रों की सुरक्षा एवं बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है।
यह खबर भी पढ़िए; त्योहारों पर 24X7 निर्बाध होगी बिजली आपूर्ति : एमडी पीवीवीएनएल
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)