पीवीवीएनएल प्रबंध निदेशक ने किया खिरानी विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण
- ऑटोमेटेड उपभोक्ता टैगिंग और उपकेंद्र की स्वच्छता पर जताई प्रसन्नता।
- आगामी त्योहारों पर प्रत्येक उपभोक्ता तक पारदर्शी, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना डिस्कॉम की सर्वोच्च प्राथमिकता है: प्रबंध निदेशक
विवेक कुमार डिजिटल न्यूज एडिटर नॉकआउट न्यूज मेरठ/चन्दौसी। PVVNL के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) ने संभल के चंदौसी डिवीजन स्थित खिरानी विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों और स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने ऑटोमेटेड उपभोक्ता टैगिंग के कार्य की सराहना करते हुए आगामी त्योहारों पर निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही, वितरण हानि की समीक्षा करते हुए फीडर टैगिंग में तेजी लाने और उपकेंद्र परिसर में रखे स्क्रैप को तुरंत स्टोर में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।

पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) द्वारा शनिवार को जनपद सम्भल के अंतर्गत चन्दौसी डिवीजन के अंतर्गत खिरानी विद्युत उपकेंद्र का औचक एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने उपकेंद्र की समग्र कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों, उपभोक्ता सेवाओं तथा स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
यह खबर भी पढ़िए; PVVNL एमडी रवीश गुप्ता ने विद्युत उपकेंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश..
निरीक्षण में प्रबंध निदेशक ने उपकेंद्र परिसर, स्विचयार्ड एवं कंट्रोल पैनल का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने यार्ड में स्थापित पावर ट्रांसफार्मर का बारीकी से परीक्षण करते हुए उसमें स्थापित रिले (Relay) तथा लाइटनिंग अरेस्टर की तकनीकी स्थिति जांची एवं सभी उपकरणों के निर्बाध व सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपभोक्ता सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से उपखंड अधिकारी (SDO-IV) पवांसा द्वारा किए गए ऑटोमेटेड उपभोक्ता टैगिंग (Automated Consumer Tagging) कार्य की प्रबंध निदेशक ने विशेष रूप से प्रशंसा की। इसके साथ ही, उपकेंद्र परिसर एवं स्विचयार्ड में पाई गई उत्कृष्ट साफ-सफाई व सुव्यवस्थित रखरखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की ।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के समय उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक रखरखाव कार्य समय से पूरे किए जाएं। प्रबंध निदेशक ने कहा की आगामी त्योहारों के अवसर पर प्रत्येक उपभोक्ता तक पारदर्शी, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना डिस्कॉम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वितरण हानि (Distribution Loss) की समीक्षा एवं स्क्रैप निस्तारण के आदेश
समीक्षा बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक ने उच्च वितरण हानि (Line Loss) वाले क्षेत्रों तथा फीडर टैगिंग की अद्यतन स्थिति की कड़ाई से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि, फीडर टैगिंग में तेजी उपभोक्ता और फीडर मैपिंग/टैग कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए।
प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए की उपकेंद्र परिसर व यार्ड में रखे पुराने/अनावश्यक स्क्रैप सामग्री को अविलंब विभागीय स्टोर में जमा कराया जाए, जिससे उपकेंद्र में सुरक्षा मानक सुदृढ़ रहें और स्वच्छता बनी रहे।

औचक निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता चन्दौसी डिवीजन, उपखंड अधिकारी (SDO-IV) पवांसा सहित उपकेंद्र के अन्य अभियंता एवं विभागीय कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह खबर भी पढ़िए; त्योहारों पर 24X7 निर्बाध होगी बिजली आपूर्ति : एमडी पीवीवीएनएल
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)