यात्रियों के लिए खुशखबरी: टाटानगर से जयपुर के लिए 26 अक्टूबर से शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा

Oct 23, 2026 - 15:49
0 6
यात्रियों के लिए खुशखबरी: टाटानगर से जयपुर के लिए 26 अक्टूबर से शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा

एजेंसी, जमशेदपुर। टाटानगर से जयपुर के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आई हैं, झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर और राजस्थान की राजधानी जयपुर के बीच रेल संपर्क बेहतर होने जा रहा है। टाटानगर से जयपुर के लिए नई सीधी रेल सेवा 26 अक्टूबर को शुरू होगी। 

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समारोह में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। नई रेल सेवा की घोषणा करीब एक महीने पहले की गई थी। इसके शुरू होने से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को जयपुर तथा राजस्थान के अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा। खासकर राजस्थान से सामाजिक और पारिवारिक संबंध रखने वाले लोगों के साथ-साथ व्यापारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को इसका लाभ मिल सकता है।

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज लंबे समय से टाटानगर और जयपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग कर रहा था। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने इस पहल के लिए सांसद विद्युत वरण महतो के प्रति आभार जताया है।

नई ट्रेन से यात्रियों की आवाजाही आसान होगी

सम्मेलन का कहना है कि नई ट्रेन से यात्रियों की आवाजाही आसान होगी और दोनों क्षेत्रों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक तथा व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। सम्मेलन के प्रतिनिधियों के मुताबिक, जमशेदपुर और राजस्थान के बीच बेहतर रेल संपर्क से कारोबार से जुड़े लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी।

इसके अलावा, पारिवारिक कार्यक्रमों और पर्यटन के लिए यात्रा करने वालों को भी सीधी रेल सेवा का विकल्प मिलेगा। सम्मेलन ने कहा कि रेल संपर्क का विस्तार क्षेत्रीय विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा और दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी। हालांकि, ट्रेन के समय, ठहराव और परिचालन से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User