पैरा एशियन गेम्स में मेरठ की स्वाति चौधरी ने जीता रजत पदक: मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Oct 23, 2026 - 10:56
0 10
पैरा एशियन गेम्स में मेरठ की स्वाति चौधरी ने जीता रजत पदक: मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
  • सीएम योगी ने बधाई देते हुए कहा- स्वाति की सफलता देश के युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करेगी।

नॉकआउट न्यूज मेरठ। पैरा एशियन गेम्स-2026 में मेरठ की तीरंदाज स्वाति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। स्वाति चौधरी ने डब्ल्यू-1 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मुकाबले में स्वाति का सामना चीन की पैरा तीरंदाज से हुआ। इस मुकाबले में हार के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उनकी इस उपलब्धि पर सीएम योगी ने बधाई देते हुए कहा कि स्वाति की सफलता देश के युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करेगी।

फाइनल में चीन की खिलाड़ी से मुकाबला हुआ

मेरठ की स्वाति चौधरी ने Para Asian Games की तीरंदाजी प्रतियोगिता में डब्ल्यू-1 श्रेणी में हिस्सा लिया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और अपना पदक पक्का किया। खिताबी मुकाबले में चीन की पैरा तीरंदाज ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद स्वाति को रजत पदक मिला। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक जीतना स्वाति के खेल करियर की बड़ी उपलब्धि है। उनकी इस सफलता से मेरठ में भी खुशी का माहौल है।

सोनीपत के साई केंद्र में अभ्यास करती हैं स्वाति चौधरी

स्वाति चौधरी सोनीपत स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में तीरंदाजी का अभ्यास करती हैं। वह यहां रहकर नियमित प्रशिक्षण लेती हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी करती हैं। कोच सत्यदेव सिंह और विवेक चिकारा ने उन्हें प्रशिक्षण दिया है। दोनों के मार्गदर्शन में स्वाति ने अपने खेल को बेहतर बनाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

पहले भी जीत अंतरराष्ट्रीय पदक चुकी हैं

स्वाति चौधरी इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। पैरा एशियन गेम्स में रजत पदक उनकी उपलब्धियों में एक और बड़ी सफलता है। उनकी इस जीत पर कोच सत्यदेव सिंह ने भी बधाई दी।

CM योगी आदित्यनाथ ने Social Media पर पोस्ट कर स्वाति की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। CM Yogi ने कहा कि स्वाति की सफलता देश के युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User