शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा को 10 दिन के लिए जेल भेजा
- हजरतगंज थाने में साढ़े 6 घंटे हुई पूछताछ, बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को भी भेजा गया जेल.
लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। श्रद्धा दुबे को लखनऊ कोर्ट ने 10 दिन के लिए जेल भेज दिया। उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर को भी जेल भेजा गया। गुरुवार सुबह 10 बजे जब श्रद्धा हजरतगंज थाने पहुंची, तो अपना मुंह छिपाती दिखी।
नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा से हजरतगंज थाने में करीब साढ़े 6 घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, शिवा शर्मा की मां की शिकायत पर श्रद्धा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी।
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान श्रद्धा पुलिस के सामने चुप्पी साधे रही। बार-बार यही कहती रही कि मुझसे नहीं, मेरे वकील से बात करिए। फिर पुलिस तीनों को एक ही वैन में बैठाकर सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने ले गई। वहां 35 मिनट तक तीनों का मेडिकल हुआ। इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।
श्रद्धा समेत तीनों आरोपियों को मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था। लखनऊ में 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की श्रद्धा के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद से श्रद्धा फरार चल रही थी।
आरोपी श्रद्धा को लेकर जिला कारागार पहुंची पुलिस
कोर्ट से 10 दिन की न्यायिक हिरासत मिलने के बाद पुलिस श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को लेकर जिला कारागार पहुंची है। इससे पहले पुलिस ने साढ़े 6 घंटे तक हजरतगंज थाने में तीनों से पूछताछ की।
भारी पुलिस बल के साथ कोर्ट से बाहर निकलती श्रद्धा
आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को कोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच जेल ले जाया जाया गया। कोर्ट से निकलने के बाद श्रद्धा ने पुलिस वैन में मीडिया के सामने हाथ जोड़ लिए। श्रद्धा ने पुलिस टीम उसे लेकर रवाना हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर से लेकर जेल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी पूरे रास्ते सतर्क हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।
डॉ. बोले- तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच में सब सामान्य मिला
लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए लाई थी। पुलिस की मौजूदगी में तीनों की मेडिको-लीगल जांच की गई। जांच में सभी के स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य पाए गए। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)