Meerut News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाए
मेरठ। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं बीएलए मुदब्बिर अली ने परीक्षितगढ़ के बूथ संख्या 391, 392 और 393 पर पहुंचकर नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए।
इस दौरान पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अवसर मिले।
मुदब्बिर अली ने युवाओं से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)