कानूनी शिकंजा: बीएमसी ने गिराया अजय देवगन के जुहू बंगले का अवैध निर्माण

Oct 17, 2026 - 15:00
0 6
कानूनी शिकंजा: बीएमसी ने गिराया अजय देवगन के जुहू बंगले का अवैध निर्माण
Ajay Devgn

मुंबई । अभिनेता अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले के कुछ हिस्सों को बीएमसी द्वारा गिरा दिया गया है। इससे कुछ दिन पहले अभिनेता को 'अनधिकृत' निर्माण को लेकर काम रोकने का नोटिस दिया गया था। 

जुहू बंगले में बिना अनुमति चल रहा था निर्माण

मुंबई के जुहू इलाके में अजय देवगन का बंगला 7,802 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जो कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (जेवीपीडी स्कीम, एन. एस. रोड नंबर 11, प्लॉट एस-10) में स्थित है।

 बीएमसी के अनुसार, इस बंगले के अंदर बिना अनुमति के कई बदलाव (जैसे अंदरूनी फेरबदल, पार्टिशन वॉल और खिड़कियों में बदलाव) किए जा रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमसी ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट की धारा 354ए के तहत नोटिस जारी किया था। नोटिस में तुरंत निर्माण कार्य रोकने और जरूरी परमिशन के साथ संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया था।नगर निगम के मुताबिक, नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका।

 इसके बाद बीएमसी ने बंगले में कथित तौर पर किए गए कुछ अनधिकृत निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की।हालांकि, अजय देवगन अपने परिवार के साथ जुहू में ही 'शिवशक्ति' नामक दूसरे बंगले में रहते हैं।

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर ने पहले दिन की ऐतिहासिक कमाई

अभिनेता की बात करें, तो उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम-3' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

 फिल्म ने पहले दिन ऐतिहासिक कमाई की। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर), तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी), जयदीप अहलावत (राजवीर सिंह तोमर), रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर के परिवार और पुलिस के बीच माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटती है।

 इस बार मीरा देशमुख (तब्बू) और उनके पति (रजत कपूर) की मदद के लिए क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) पहुंचते हैं, जिनके पास एक नया और मजबूत सबूत है।

फिल्म का पहला हाफ राजवीर और विजय सलगांवकर के टकराव पर आधारित है, जबकि दूसरा हाफ कोर्ट रूम ड्रामा और जबरदस्त क्लाइमेक्स में बदल जाता है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User