ओपी राजभर ने आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर साधा निशाना: बोले- मुस्लिमों को गुमराह करने की कोशिश

Oct 22, 2026 - 15:29
0 8
ओपी राजभर ने आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर साधा निशाना: बोले- मुस्लिमों को गुमराह करने की कोशिश
  • आजम खान से अखिलेश की मुलाकात चुनावी जुमला: ओपी राजभर
  • मुस्लिमों को गुमराह करने की कोशिश: राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर निशाना साधा है। ओपी राजभर ने कहा कि मुस्लिम को मुगराह करने के लिए पार्टी ये सब कर रही है। 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के मुलाकात को यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर चुनावी जुमला बताया है। उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव आजम खान से मिलने जा रहे हैं, इतने समय तक आजम खान जेल में है, वो क्यों नहीं मिलने गए। अब जब चुनाव सिर पर आ गया है तो वो मिलने जा रहे हैं। इस मुलाकात से वो मुस्लिमों को यह संदेश देना चाहते हैं कि आजम खान के हम बहुत अच्छे दोस्त हैं।

आजम खान को जेल भेजवाने वाले ही अखिलेश यादव हैं, ये बात वो भूल रहे हैं: ओपी राजभर

ओपी राजभर ने आगे कहा कि आजम खान को जेल भेजवाने वाले ही अखिलेश यादव हैं, ये बात वो भूल रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार के कामों की वजह से ही वो जेल गए हैं। सरकार बनाए थे आजम खान और पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और उसके बाद जेल आजम खान ही गए हैं।

बता दें, कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर पहुंचकर जिला जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे। उनके स्वागत के लिए रामपुर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं।

राजभर ने कहा ''निश्चित है कि समाज को आरक्षण दिलाने के लिए एक होना चाहिए''

आरक्षण के मुद्दों पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि निश्चित है कि समाज को आरक्षण दिलाने के लिए एक होना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लखनऊ दौरे पर ओपी राजभर ने कहा कि वो आएंगे तो अपना चुनावी रणनीति तय करेंगे, वो आ रहे हैं।

बता दें, कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। दौरे के दौरान वह विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा भी लेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश के सभी केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा एमएलसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप पर ओपी राजभर ने कहा कि जैसे उनके कार्यकाल में होता था, वे सोचते हैं, ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

शिवा शर्मा हत्याकांड पर अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोप पर यूपी सरकार के मंत्री राजभर ने कहा कि जो लोग दोपहर में 12 बजे सोकर उठते हैं और अल्ली-अल्ली करके 12 बजे के बाद बजरंग बली करते हैं, वो आज आस्था की बात कर रहे हैं। वो इससे पहले गिरफ्तारी की बात कर रहे थे। गिरफ्तारी भी हो गई, अब वो क्यों परेशान हैं?

बता दें, कि अखिलेश यादव ने कहा था कि श्रद्धा रखिए, आस्था रखिए बस लेकिन भाजपाई तो ऐसे हैं कि श्रद्धा और आस्था से ही खिलवाड़ कर लेते हैं। 

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User