मोदी ने काशीवासियों को दी बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण किया
एजेंसी, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मिर्जामुराद (खोचवां) में कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया। लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से 7 एकड़ में फैले इस प्लांट से पूर्वांचल के हजारों युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
महिला सशक्तीकरण पर जोर, 1000 महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य प्लांट के उद्घाटन और रोजगार से जुड़े मुख्य बिंदु:
-
स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता: यूनिट में कुल 1,000 महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 300 से अधिक स्थानीय महिलाओं की भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
-
पीएम ने किया सीधा संवाद: प्रधानमंत्री मोदी ने 'अपना हुनर-अपनी पहचान' के तहत प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से बातचीत की, उनके कार्यों और चुनौतियों की जानकारी ली तथा तैयार वस्त्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
-
दूसरा चरण भी होगा शुरू: पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा प्लांट है। इसके सफल संचालन के बाद 'फेज-2' का निर्माण होगा, जिससे हजारों और लोगों को आजीविका मिलेगी।
जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे वैश्विक ब्रांड्स के कपड़े होंगे तैयार उत्पादन और औद्योगिक क्षमता:
-
अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के परिधान: इस यूनिट में स्पोर्ट्सवियर, अंडरगारमेंट्स और खादी आधारित कपड़े तैयार होंगे। यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे नामी अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी।
-
टेक्सटाइल इकोसिस्टम को मजबूती: 1931 में स्थापित और अहमदाबाद मुख्यालय वाली अरविंद मिल्स धागे, डेनिम, कॉटन और लिनन फैब्रिक की दिग्गज कंपनी है। नए प्लांट से उत्तर प्रदेश में कपड़ा निर्माण इकोसिस्टम और सप्लाई चेन को नया विस्तार मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)