मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गैंग के दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Oct 19, 2026 - 16:46
0 8
मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गैंग के दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
  • गिरफ्तार दोनों बदमाशों के खिलाफ 24 मुकदमे अलग-अलग जिले में है दर्ज.
  • मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल.

मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस और एंटी रिवार्ड टीम मथुरा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 और 11 अक्टूबर की रात कृष्णा वाटिका क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित अंतर्जनपदीय गैंग के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है। 

19 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी एक बार फिर किसी घटना की फिराक में कार से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन की कच्ची सड़क पर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध कार सवारों को रोकने की कोशिश की तो फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें लालू उर्फ साहिल (निवासी इटावा) और सुधीर कुमार (निवासी इटावा) के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।

घटनास्थल से पुलिस ने 2 तमंचे, कारतूस, चोरी की 2 बैटरियां, 1 गैस सिलेंडर, 99,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ऑरा कार बरामद की है।

गिरफ्तार दोनों बदमाशों के खिलाफ 24 मुकदमे अलग-अलग जिले में है दर्ज

सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि थाना रिफाइनरी क्षेत्र के किशन वाटिका कॉलोनी में सेंध लगाकर चोरी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपियों द्वारा दोबारा क्षेत्र में आने की सूचना पर थाना रिफाइनरी पुलिस टीम व एण्टी रिवार्डेड टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए हैं। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों के खिलाफ 24 मुकदमे अलग-अलग जिले में दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले मथुरा में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। यह पूरी कार्रवाई 5 अक्टूबर को ग्राम बाजना में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना के संबंध में की गई थी।

थाना हाईवे पुलिस टीम को मुखबिर की ओर से सटीक सूचना मिली थी कि उक्त मुकदमे में वांछित आरोपी रोमेक्स स्कूल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख अभियुक्तों ने पुलिस दल पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की गोली लगने से कनक पुत्र कमल सिंह घायल हो गया था। घायल आरोपी को तुरंत पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एक अन्य आरोपी की पहचान करन पुत्र भूरी सिंह के रूप में की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे और 4 कारतूस बरामद किए थे।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User