'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

Oct 18, 2026 - 16:17
0 3
'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज
Vijay

मुंबई । एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों जल्द ही पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के फिनाले सीजन के दूसरे एपिसोड में साथ नजर आएंगे। शो के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में कपल ने अपनी शादी से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया। 

कपल की यह बातचीत वाला प्रोमो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

विजय ने बताया कि रश्मिका ने उनसे शादी करने के लिए करीब 100 बार पूछा था। वहीं, रश्मिका ने कहा कि उन्होंने पूरे एक साल तक विजय से शादी की बात की।

शो के होस्ट करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार किस्से भी शेयर किए।

पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के फाइनल सीजन की शुरुआत सलमान खान के साथ हुई थी। अब दूसरे एपिसोड में विजय और रश्मिका एक साथ काउच पर नजर आएंगे।

रश्मिका पहली बार इस शो का हिस्सा बनी हैं, जबकि विजय इससे पहले अपनी फिल्म 'लाइगर' की को-स्टार अनन्या पांडे के साथ 'कॉफी विद करण' में आ चुके हैं।

शो के प्रोमो में करण जौहर ने विजय और रश्मिका से पूछा कि क्या दोनों के बीच शादी के लिए प्रपोजल हुआ था? इस पर रश्मिका ने सिर हिलाकर जवाब दिया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। इसके बाद विजय ने बताया कि रश्मिका ने ही उनसे शादी की बात शुरू की थी।

विजय ने कहा, ''वह मुझसे कहती थी कि चलो शादी कर लेते हैं। मैं कहता था, ठीक है, आप मुझसे 100 बार पूछ चुकी हो।

''करण ने जब रश्मिका से पूछा कि क्या उन्होंने सच में विजय से 100 बार शादी के लिए कहा था, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ''मैंने उनसे पूरे एक साल तक पूछा था।

इस पर विजय ने सफाई देते हुए कहा, ''मैं कोई बुरा इंसान नहीं हूं।''कपल की यह बातचीत वाला प्रोमो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद

शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने रश्मिका से उनके 'एनिमल' को-स्टार रणबीर कपूर और 'पुष्पा' के को-स्टार अल्लू अर्जुन में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। इस सवाल पर रश्मिका ने अल्लू अर्जुन का नाम लिया।

वहीं, करण ने विजय से पूछा कि रश्मिका के अलावा उन्हें किस एक्टर के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सबसे अच्छी लगती है। विजय के जवाब देने से पहले ही रश्मिका ने बीच में कहा, 'किसी के साथ नहीं।' इस पर विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि खुशहाल शादी का उनका मंत्र बहुत आसान है- 'हमेशा अपनी पत्नी की बात मानो।'बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय तक अपना रिश्ता छिपाए रखा था। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस में शादी की।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User