गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन, नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Oct 22, 2026 - 09:44
0 10
गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
Amit Shah

एजेंसी , नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देश भर के प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों, मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अमित शाह के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान की सराहना की।

"आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य करने में अतुलनीय योगदान": सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बधाई देते हुए लिखा:

"कुशल रणनीतिकार व संगठन शिल्पी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य करने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने और एक सशक्त एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में आपका योगदान अतुलनीय है। प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।"

विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: "लोकप्रिय जननेता, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रनिष्ठा, अनुशासन और कर्मठता के आदर्श प्रतिमान, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: "राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कुशल नेतृत्व के धनी गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं। राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण के प्रति आपका समर्पण निरंतर देश को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता रहे।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: "अद्भुत संगठन क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व के धनी गृह मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राष्ट्र सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नक्सलवाद के विरुद्ध आपके निरंतर प्रयास और सहकारिता से जन-जन को सशक्त बनाने का संकल्प अत्यंत प्रेरणादायी है।"

संगठन और केंद्र सरकार के प्रमुख नेताओं ने सराहा नेतृत्व

स्मृति ईरानी (भाजपा राष्ट्रीय महासचिव): " 'नक्सल मुक्त भारत' के संकल्प को साकार करने वाले प्रणेता, जम्मू-कश्मीर को शांति और विकास के पथ पर अग्रसर करने वाले, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"

पंकज चौधरी (यूपी भाजपा अध्यक्ष): "अद्वितीय संगठनकर्ता, लोकप्रिय जननेता व गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की प्राप्ति हो।"

जितिन प्रसाद (केंद्रीय राज्य मंत्री): "मां भारती की सेवा में समर्पित यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी को बधाई। आपके अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच ने राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को सुदृढ़ करते हुए देश को स्थिरता और विकास के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ाया है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User