गुवाहाटी में खून-खराबा, पांच की मौत
- एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मचा, होटल से शव बरामद
असम (गुवाहाटी)। होटल के लीज समझौते के विवाद में सोमवार की रात नौ बजे खूनी खेल खेला गया।
बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल बिलास इन में सोमवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार हैं। पुलिस ने इस घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने होटल से शव बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कहीं होटल के स्वामित्व को लेकर विवाद तो नहीं था
पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घनकांत गोगोई ने पिछले साल होटल को लीज पर लिया था। होटल के स्वामित्व और लीज को लेकर मालिक के परिवार के साथ उसका विवाद चल रहा था।
घटना की जानकारी के अनुसार सोमवार रात भी इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। आरोप है गोगोई ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के कारण पांच लोगों की जान हो गई।
पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने मीडिया को बताया कि मौके से चार शव बरामद किए गए थे। इसके बाद में पांचवीं मौत की पुष्टि हुई।
पुलिस के मुताबिक गोली लगने से होटल के कई कर्मचारी भी घायल हैं।
मृतकों में तीन की पहचान हुई
मृतकों में हेलेना भराली, देबोरशी कश्यप और नारायण दास के नाम सामने आए हैं। बाकी शवों की पहचान नहीं हुई है।
इस घटना में सत्येन पाठक घायल हुआ है।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)