अक्षय कुमार ने की उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, फिल्म पॉलिसी को लेकर हुई चर्चा

Oct 18, 2026 - 14:32
0 7
अक्षय कुमार ने की उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, फिल्म पॉलिसी को लेकर हुई चर्चा
Akshay Kumar

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात चर्चा में है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर अक्षय कुमार से मुलाकात की और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया कि दोनों के बीच राज्य की नई फिल्म पॉलिसी, फिल्म शूटिंग की संभावनाओं और उत्तराखंड को देश के बड़े फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत हुई। 

उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन बनाने पर सीएम धामी और अक्षय कुमार की चर्चा

पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर अक्षय कुमार के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने मुलाकात का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''आज सरकारी आवास पर मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ खास मुलाकात हुई।

 इस मौके पर राज्य की नई फिल्म पॉलिसी, फिल्म प्रोडक्शन की अपार संभावनाओं और उत्तराखंड को देश के एक प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

''उन्होंने आगे लिखा, ''उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म पॉलिसी के कारण राज्य फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा जगह के रूप में उभर रहा है।

 हमारा प्रयास है कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ उत्तराखंड को फिल्म निर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनाया जाए।''दरअसल, अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।

प्रदेश की सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भौगोलिक परिस्थितियां और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण लगातार फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहे हैं।

उत्तराखंड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रदेश की पहचान और मजबूत हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए शूटिंग की अनुमति समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।

मसूरी में शूटिंग कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

प्रदेश में फिल्म निर्माण की गतिविधियां बढ़ने से पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और अन्य स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड अपनी खूबसूरत वादियों, पहाड़ों, नदियों और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। ये लोकेशन फिल्मों की शूटिंग के लिए शानदार हैं।

 फिल्मों की शूटिंग बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। शूटिंग के दौरान होटल, ट्रांसपोर्ट, खानपान और दूसरी सेवाओं की जरूरत होती है, जिससे स्थानीय कारोबार को भी फायदा मिलता है।

 ऐसे में उत्तराखंड को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की कोशिश राज्य के पर्यटन और रोजगार दोनों के लिहाज से अहम हो सकती है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User