मेरठ में मकान में आग लगने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Oct 20, 2026 - 17:43
0 14
मेरठ में मकान में आग लगने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Young man dies in house fire in Meerut

नॉकआउट न्यूज मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मुहल्ला काबली गेट में थाने के पीछे गली में स्थित मकान की दूसरी मंजिल में सोमवार मध्य रात्र‍ि संदिग्ध हालात में आग लगने से एक युवक की जलने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग में घर का सामान भी जलकर राख हो गया।

परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, इस घटना में 30 साल के युवक आशु की मौत हो गई हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी कोशिश के बाद आग बुझाई। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक की पहचान काबली गेट निवासी आशु (30) पुत्र सुदेश के रूप में हुई है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

परिजनों ने बताया कि आशु की पत्नी रेणु मुजफ्फरनगर में अपने मायके गई हुई थी। परिवार के अनुसार, आशु पिछले कुछ महीनों से पत्नी के मायके जाने के बाद से उदास रहता था और ज्यादा बात नहीं करता था।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मकान में आग किन परिस्थितियों में लगी और युवक की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की पूरी जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद था। मृतक की पत्नी गत दिवस अपने मायके चली गई थी। आग के कारण का पता नहीं लग पाया है। आग किस कारण से लगी यह जांच का विषय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User