लखनऊ के बिजनेस मैन शिवा शर्मा की मौत का राज से परदा उठना बाकी 

Oct 22, 2026 - 17:59
0 4
लखनऊ के बिजनेस मैन शिवा शर्मा की मौत का राज से परदा उठना बाकी 

संजय श्रीवास्तव, लखनऊ: हजरतगंज जैसे वीवीआईपी इलाके अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शिवा शर्मा के शरीर को सिगरेट से दागा गया और चेहरे पर लिपस्टिक लगाया गया। अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट में नौ अक्टूबर की शाम बेइंतहा जुर्म की दास्तान लिखी गई। 

बिजनेस मैन शिवा शर्मा की मौत से पहले उसके शरीर को सिगरेट से दागा तक गया। चौथी मंजिल से गिरकर मरे शिवा शर्मा की कहानी में क्या माडल श्रद्धा दुबे का अहम रोल है। सवाल उठना लाजिमी भी है कि श्रद्धा दुबे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में शिवा चार महीने से रहता था।

अस्पताल पहुंचाने वालों में श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर शामिल था। अस्पताल से ही शिवा की मौत की सूचना उनकी मां रंजना शर्मा को दी गई।
रंजना ने पुलिस को दिए बयान में सीधा आरोप लगाया है कि श्रद्धा दुबे ने शिवा शर्मा की हत्या कर हादसे का रूप देने के लिए उसे चौथी मंजिल से धक्का देकर गिराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User