शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में श्रद्धा दुबे, रश्मि, दानिश को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड
- नागपुर से लखनऊ ले जा रही पुलिस,
नागपुर: शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में आगे की जांच के लिए इन तीनों को लखनऊ ले जाया जा रहा है। नागपुर पुलिस के सहयोग से लखनऊ पुलिस और UP STF की संयुक्त टीम ने मगलवार को तीनों को नागपुर से पकड़ा था। इन तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना
नागपुर जिला अदालत से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद, लखनऊ पुलिस और STF श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।
यह खबर भी पढ़िए : लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड, आरोपी श्रद्धा दुबे समेत तीन गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ की कार्रवाई
शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी उसकी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा दुबे ही है। पुलिस से बचने की कोशिश में श्रद्धा 11 दिनों तक छिपती रही। शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ बहराइच के रूपईडीहा होते हुए नेपाल चली गई। इन्होंने छिपने के लिए कई ठिकाने बदले और छोटे-छोटे होटलों में ठिकाना लिया।
अब नागपुर कोर्ट ने तीनों को 25 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी सभी जानकारी जुटाएगी।
(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)