शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

Oct 18, 2026 - 11:06
0 5
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर
Shreyas Iyer

बेंगलुरु । भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला 5वां टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अंपायरों ने मैच रद्द करते हुए सीरीज के 2-2 से समाप्त होने की घोषणा की। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप की प्रशंसा की। 

 हार के बाद कप्तान अय्यर का बयान

अय्यर ने कहा, "अगर हमने दूसरे और चौथे मैच में अच्छी गेंदबाजी की होती तो परिणाम निश्चित रूप से अलग हो सकता था।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शानदार रही। हम अपनी रणनीतियों को अच्छी तरह लागू नहीं कर पाए।"भारतीय कप्तान ने कहा, "वेस्टइंडीज को उनके बेहतरीन खेल का श्रेय जरूर दिया जाना चाहिए।

उनकी बल्लेबाजी शानदार रही। शाई होप ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी बल्लेबाजी ने निश्चित तौर पर हमारे लिए मुश्किल खड़ी की।

उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई।" भारतीय टीम को टी20 सीरीज के दूसरे और चौथे टी20 में हार का सामना करना पड़ा। इसकी सबसे बड़ी वजह शाई होप थे।

होप ने दोनों ही मैचों में शतक लगाकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी और सीरीज में बराबरी पर ला दिया था। होप ने 4 पारियों में 2 शतकों सहित कुल 261 रन बनाए।

इसमें 204 रन मात्र 95 गेंदों पर आए। होप को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

रदरफोर्ड का विस्फोटक योगदान

वेस्टइंडीज की जीत में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शरफेन रदरफोर्ड की भी अहम भूमिका रही। रदरफोर्ड ने दूसरे मैच में 37 गेंदों पर 84 और चौथे टी20 में 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए थे।

 सीरीज ड्रॉ होने के बाद शाई होप ने कहा, "हम बहुत करीब थे। यह कुछ ऐसा है जो हमने इतने सालों में नहीं किया था।

सीरीज में इतनी दूर तक पहुंचने के लिए, खुद को एक अच्छा मौका देना, यह साफ तौर पर दिखाता है कि हम एक यूनिट के तौर पर क्या कर रहे हैं। हम निश्चित रूप से आगे बढ़ रहे हैं।

 सफलता का मतलब सिर्फ सीरीज जीतना नहीं है। एक टीम के तौर पर सभी लोग जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं, वह तारीफ के काबिल है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User