पोलैंड-भारत ने डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी संबंध  प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई: प्रधानमंत्री मोदी

Oct 22, 2026 - 16:53
Updated: 12 days ago
0 2
पोलैंड-भारत ने डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी संबंध  प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई: प्रधानमंत्री मोदी
prime minister

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अहम बैठक की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी संबंधों को प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई। 

दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने टस्क का स्वागत करते हुए कहा, " पोलैंड के प्रधानमंत्री का भारत में हार्दिक स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। 2024 में मेरी पोलैंड यात्रा के दौरान उन्होंने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया था।"

भारत-पोलैंड ने रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने के लिए कई निर्णय लिए हैं

पीएम मोदी ने आगे कहा, "उस यात्रा में हमने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया। इसी मजबूत आधार पर पिछले दो वर्षों में हमारी साझेदारी ने नई गति पकड़ी है और आज प्रधानमंत्री जी के साथ हुई बैठक में हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। भारत और पोलैंड की मित्रता केवल कूटनीतिक संबंधों पर नहीं, बल्कि मानवता और संवेदना की साझी विरासत पर आधारित है।

पोलैंड के हजारों बच्चों और परिवारों को भारत ने आश्रय दिया था

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जामनगर और कोल्हापुर के राज परिवारों ने पोलैंड के हजारों बच्चों और परिवारों को भारत में आश्रय दिया था। आज भी पोलैंड के लोग जाम साहब को डोबरी महाराजा (अच्छे महाराज) के नाम से याद करते हैं। 2022 में यूक्रेन से हमारे छात्रों की सुरक्षित वापसी में सहयोग देकर पोलैंड ने मानवता की भावना को आगे बढ़ाया था। मुझे खुशी है कि जाम साहब यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से पोलैंड के युवा भारत आ रहे हैं और ऐतिहासिक मित्रता को अगली पीढ़ी तक ले जा रहे हैं।"

विश्व अनिश्चितता और बदलाव के दौर से गुजर रहा- मोदी

बदलते वैश्विक परिदृश्य पर पीएम मोदी ने कहा, "आज विश्व अनिश्चितता और बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में भी भारत-पोलैंड दोनों ही ग्रोथ, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के महत्वपूर्ण केन्द्र के तौर पर उभर रहे हैं। पिछले वर्ष पोलैंड की जीडीपी ने 1 ट्रिलियन डॉलर का ऐतिहासिक पड़ाव पार किया। वहीं भारत ने पिछली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। हमारी बढ़ती आर्थिक ताकत ने नए अवसर पैदा किए हैं।

भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ने हमारे अवसरों को ज्यादा व्यापक बनाया है। इस समझौते के लागू होने पर भारत से पोलैंड को मशीनरी, केमिकल और प्लास्टिक के निर्यात के नए अवसर खुलेंगे। रेलवे और मोबिलिटी, फूड प्रोसेंसिंग में हम पोलैंड से नए निवेश आकर्षित करेंगे। 

मुझे विशेष खुशी है कि प्रधानमंत्री जी एक बड़े बिजनेस डेलिगेशन के साथ भारत आए हैं। उम्मीद है कि कंपनियां मिलकर ट्रस्टेड सप्लाई चेन विकसित करेंगी और 2030 तक द्विपक्षीय लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगी। आज हमने डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी के संबंधों रिश्तों को प्रगाढ़ करने पर सहमति बनाई है। इन सभी स्ट्रेटेजिक क्षेत्रों में हम पोलैंड की कंपनियों को भारत के साथ को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन करने के लिए आमंत्रित करते हैं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User