'गन कल्चर' खत्म हुए बिना मणिपुर में शांति संभव नहीं, साइनाई कैंप में बोले सीएम सिंह
एजेंसी, इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को कांगपोकपी जिले के साइनाई कैंप का दौरा करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक राज्य में 'गन कल्चर' मौजूद रहेगा, तब तक विकास और स्थायी शांति की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी वर्गों से हिंसा का रास्ता छोड़कर अवैध हथियारों को सरेंडर करने और राज्य में शांति व सद्भाव बहाल करने की अपील की। बता दें कि खेमचंद सिंह सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (SoO) के तहत चिन्हित किसी उग्रवादी कैंप का दौरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
हथियारों से मुक्त कराया गया साइनाई कैंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद सीआरपीएफ और सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त अभियान से जुड़े प्रमुख बिंदु:
-
सीआरपीएफ का नियंत्रण: पिछले सप्ताह सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर कुकी नेशनल आर्मी (केएनए) और कुकी लिबरेशन आर्मी (केएलए) के लिए निर्धारित साइनाई कैंप को अपने कब्जे में लिया।
-
तीन नागरिकों की हत्या के बाद एक्शन: यह कार्रवाई नोंगशुम क्षेत्र में तीन निर्दोष लकड़ी बीनने वालों की हत्या के बाद की गई।
-
फर्जी कैडर और हथियारों का जखीरा: अभियान के दौरान कैंप में कथित तौर पर फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहे 17 संदिग्ध मिले। सुरक्षा बलों ने मौके से 24 से अधिक आग्नेयास्त्र, 38 मैगजीन, भारी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक और वायरलेस उपकरण जब्त किए।
सुरक्षा बलों को निर्देश: निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि मुख्यमंत्री ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया और जवानों से संवाद किया:
-
कोबरा बटालियन की सराहना: मुख्यमंत्री ने कैंप पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए कोबरा बटालियन और सुरक्षा बलों की बहादुरी की प्रशंसा की।
-
आम जनता की सुरक्षा पर जोर: उन्होंने सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिए कि तलाशी अभियानों के दौरान किसी भी निर्दोष नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए और उनका मूल दायित्व लोगों के जान-माल की रक्षा करना है।
-
स्थानीय लोगों से संवाद: इस दौरान मुख्यमंत्री और सरकारी प्रवक्ता थोखचोम राधेश्याम सिंह ने नागरिक समाज संगठनों (सीएसओ) और स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात कर शांति बहाली पर चर्चा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)