मेरठ पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई थानों के प्रभारी बदले

Meerut Police Transfers news: लिसाड़ी गेट, नौचंदी, टीपीनगर, परतापुर समेत कई थानों में बदली जिम्मेदारी, स्वाट टीम और साइबर थाने में भी हुए तबादले.

Oct 24, 2026 - 14:03
0 11
मेरठ पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई थानों के प्रभारी बदले

नॉकआउट न्यूज मेरठ। मेरठ पुलिस विभाग में 36 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। किसी को थाने की कमान, तो किसी को स्वाट और साइबर टीम में जिम्मेदारियां दी गई हैं।

मेरठ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है। जारी सूची के तहत विभिन्न थानों, चौकियों और विशेष टीमों में पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लिसाड़ी गेट, नौचंदी, परतापुर, लोहियानगर और टीपीनगर समेत कई थानों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जारी सूची के मुताबिक, कुछ पुलिसकर्मियों को थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, कई को चौकी, स्वाट टीम और साइबर थाने में तैनाती मिली है। 

उपनिरीक्षकों की नई तैनाती

तबादला सूची में थाना प्रभारियों के साथ अन्य पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से अलग-अलग थानों और टीमों में भेजा गया है। जारी सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक अजय अवाना को खरखौदा से खरखौदा थानाध्यक्ष, अजय शुक्ला को परतापुर से लोहियानगर, अरुण भाटी को सिविल लाइन से नौचंदी और विशाल कुमार को कचहरी चौकी से लिसाड़ी गेट भेजा गया है।

सुमित तोमर को लोहियानगर से SOTTU, गौरव सिंह को सरूरपुर से फलावदा, दुष्यंत कुमार को TP नगर से हस्तिनापुर, रामप्रकाश को कंकरखेड़ा से सदर बाजार, अजयदीप को  PRO से जानी और देवेंद्र कुमार मिश्र को मुंडाली से भावनपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। विजय कुमार को रेलवे रोड से लालकुर्ती और हरेंद्रपाल सिंह को लालकुर्ती से रेलवे रोड भेजा गया है। 

राहुल कुमार को मेडिकल के के-ब्लॉक चौकी से देहली गेट, कृष्ण कुमार को भोला झाल चौकी से सरूरपुर और मानवेन्द्र सिंह को सदर बाजार से परतापुर भेजा गया है। अभिषेक सिंह को मेडिकल से फतेहउल्लापुर चौकी व लोहियानगर, सतेंद्र यादव को फतेहउल्लापुर चौकी से मवाना खुर्द चौकी, योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से स्वाट टीम ग्रामीण और चंद्रशेखर को एनएचटीयू से माछरा चौकी, किठौर भेजा गया है।

बिस्मिता चौधरी को सदर बाजार से कचहरी चौकी, रजत मौर्य को कल्याणपुर चौकी से टीपीनगर और जितेंद्र कुमार त्रिपाठी को देहली गेट से मेडिकल के के-ब्लॉक चौकी में तैनाती मिली है।

निरीक्षकों के भी तबादले

निरीक्षक समयपाल सिंह को खरखौदा से कोतवाली, अतुल कुमार सिंह को देहली गेट से टीपीनगर, मुकेश कुमार चौहान को पुलिस लाइन से दौराला और पंकज कुमार सिंह को कोतवाली से किठौर भेजा गया है।

अरुण कुमार मिश्रा को TP नगर से सरधना, सुमन कुमार सिंह को दौराला से कंकरखेड़ा, ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को मवाना से मुंडाली और गौरव कुमार विश्नोई को जानी से सिविल लाइन भेजा गया है।

महावीर सिंह को CYBER थाना से मेडिकल और हरिओम सिंह को मेडिकल से साइबर थाना भेजा गया है। सुबोध कुमार सर्वसेना को किठौर से पुलिस लाइन और रविंद्र कुमार सिंह को एनएचटीटीयू से पुलिस लाइन में तैनाती दी गई है। इसके अलावा जितेंद्र सिंह को कंकरखेड़ा से पुलिस लाइन और पूनम कुमारी को फलावदा से सिविल लाइन के अपराध थाने में भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User