बिजनौर: नगीना में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बैग में आग लगी; आग पर पाया गया काबू, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
- शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक बैग में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
- बिजनौर के नगीना में यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी, आधे घंटे तक खड़ी रही
नगीना: बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक बैग में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे नगीना में डबल रेलवे फाटक के पास हुई घटना के दौरान कोच में धुआं भरने लगा। यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
शुक्रवार रात्रि शहीद एक्सप्रेस अमृतसर से अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच में रखे एक बैग में आग लग गई। कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों में घबराहट फैल गई। स्थिति को देखते हुए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।
आधे घंटे तक रेलवे फाटक पर खड़ी रही ट्रेन
घटना के कारण शहीद एक्सप्रेस नगीना के डबल रेलवे फाटक के पास करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। इससे यात्रियों को कुछ परेशानी हुई। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हुई और ट्रेन आगे की ओर रवाना हो गई। बैग में आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं मिली।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)