वर्चस्व के लिए हुआ था अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला : मुंबई पुलिस
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर कथित रूप से हमला वसूली, वर्चस्व और लोगों में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में टाइगर पर हमले के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। जांच के दौरान हमले के आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की पुष्टि क्राइम ब्रांच ने की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी एक संगठित अपराध गिरोह के सक्रिय बदमाश के रूप में काम कर रहे थे। आरोपियों ने अवैध और घातक हथियारों का इस्तेमाल कर अभिनेता टाइगर को निशाना बनाया। आर्थिक लाभ हासिल करने और अपना वर्चस्व स्थापित करने के साथ समाज में दहशत फैलाने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए साजिश रची।
बता दें कि 18 अक्टूबर की शाम टाइगर श्रॉफ इलाके के जुहू इलाके में हमला हुआ था। जब उनकी कार एक फुटबॉल ग्राउंड के परिसर से बाहर निकल रही थी, उसी समय हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। उन्हें गोली नहीं लगी, लेकिन कांच के टुकड़ों से उनके हाथ और छाती पर हल्की चोटें आईं। हालांकि, इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे।
बता दें कि इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सामने आया कि 11 में से 8 सीधे तौर पर मुख्य आरोपी अनिल पंडित के संपर्क में थे। अनिल पंडित अभी भी फरार है।
शुरुआत में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार किए गए। इसके बाद दिल्ली स्पेशल सेल ने राजधानी क्षेत्र से चार आरोपियों (कुणाल, सुमित, राधा और बबिता) को गिरफ्तार किया। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हरियाणा के सोनीपत से तीन और आरोपियों कोth पकड़ा। वहीं, 11वें आरोपी के तौर पर प्रांजल ठाकुर को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया।
(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)