विजयादशमी के पावन पर्व की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Oct 20, 2026 - 09:24
0 4
विजयादशमी के पावन पर्व की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दी बधाई
Defence Minister

नई दिल्ली । विजयादशमी के पावन पर्व की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। 

राजनेताओं की शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "आप सभी को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

 विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमारी आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव भी है।

मेरी ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द में अभिवृद्धि करे।

"केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को 'विजयादशमी' की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं! अधर्म, असत्य, अन्याय व अत्याचार पर धर्म, सत्य, न्याय और सदाचार की शाश्वत विजय का प्रतीक यह पावन पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों का त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

 प्रभु श्री राम की कृपा से हर हृदय धर्म और सत्य के आलोक से आलोकित हो।"विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा गया, "विजयादशमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"

विजयादशमी पर देश के दिग्गजों के संदेश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "विजयादशमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत विजय का प्रतीक विजयादशमी हमें सत्य, साहस और मर्यादा के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

 प्रभु श्रीराम, हमें सदैव धर्मपथ का मार्ग प्रशस्त करें।"मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "आप सभी को अधर्म पर धर्म एवं असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

 प्रभु श्रीरामचंद्र जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति बनी रहे। आप सभी धर्म के मार्ग पर अग्रसर हों एवं आप सभी के मनोरथ पूर्ण हों, यही मंगलकामना है।"

 प्रवेश साहिब सिंह: विजयादशमी की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के आदर्श हमें सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें।

 यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आए तथा राष्ट्र में सुख, शांति और समृद्धि का विस्तार हो।"पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "सत्य धर्म और न्याय की विजय के महापर्व 'विजयादशमी' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है।"

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पर लिखा, "विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं! विजयादशमी का पावन पर्व हमें स्मरण कराता है कि जीवन में परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने वालों की आस्था कभी डगमगानी नहीं चाहिए। अधर्म और अहंकार का अंत तथा सत्य और सदाचार की विजय ही इस पर्व का शाश्वत संदेश है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User