मनीषा कोइराला ने महिलाओं को दिया खास संदेश, कहा-अपने बदलते शरीर से मत लड़ो    

Oct 17, 2026 - 16:47
0 2
मनीषा कोइराला ने महिलाओं को दिया खास संदेश, कहा-अपने बदलते शरीर से मत लड़ो    
Manisha Koirala

मुंबई । अभिनेत्री मनीषा कोइराला अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं और अक्सर फैंस को भी स्वस्थ रहने की टिप्स शेयर करती रहती हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने महिलाओं से अपने बदलते शरीर को समझने और अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की अपील की। 

 हार्मोनल बदलावों को ऐसे दें मात

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में अभिनेत्री डंबल उठाती और चेस्ट एक्सरसाइज करती नजर आईं।

 अपनी इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने ओवेरियन कैंसर सर्वाइवर मेनोपॉज और उम्र से जुड़े बदलावों के बारे में खुलकर बात की।

अभिनेत्री ने बताया कि मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव सेहत के कई पहलुओं पर असर डाल सकते हैं, जिसमें हड्डियां, मसल्स, नींद, मूड और मेटाबॉलिज्म शामिल हैं।

मनीषा कोइराला ने लिखा, "मेनोपॉज हमारी ताकत का अंत नहीं है बल्कि खुद का ख्याल रखने का एक नया चैप्टर है। हार्मोनल बदलाव हमारी हड्डियों, मसल्स, नींद, मूड और मेटाबॉलिज्म के लिए चुनौती बन सकते हैं लेकिन हम इस दौर का सामना डर से नहीं बल्कि मजबूती से कर सकते हैं।

"अभिनेत्री ने सभी को हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने और महिलाओं से अपनी दिनचर्या में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल करने, पौष्टिक खाना खाने और बिना अपराधबोध के भरपूर आराम करने की अपील की।

 अभिनेत्री ने मेनोपॉज को स्वीकार करने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने शरीर को समझना और उसके साथ काम करना सीखना चाहिए

उन्होंने लिखा, "व्यायाम कीजिए, अच्छा खाइए और अपने शरीर को पोषण दीजिए, आराम कीजिए, खुद की सुनिए और जरूरत पड़ने पर मदद कीजिए।

"अभिनेत्री ने मेनोपॉज को स्वीकार करने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने शरीर को समझना और उसके साथ काम करना सीखना चाहिए।

उन्होंने लिखा, "हमें अपने बदलते शरीर से लड़ने की जरूरत नहीं है। हमें उसके साथ काम करना है। यह पड़ाव अभी तक का हमारा सबसे मजबूत पड़ाव हो सकता है।

"मनीषा कोइराला की बात करें तो वह आखिरी बार 2024 में संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स पीरियड ड्रामा सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में मल्लिका जान के किरदार में नजर आई थीं।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User