एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली हॉकी और कबड्डी टीमों के सदस्य गौरव और शिल्पी हुए सम्मानित 

Oct 18, 2026 - 11:13
0 11
एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली हॉकी और कबड्डी टीमों के सदस्य गौरव और शिल्पी हुए सम्मानित 
Gaurav

 नई दिल्ली । देशभर में नवरात्रि की धूम है। नवरात्रि से ठीक पहले भारत के एथलीटों ने जापान के आइची-नागोया में खेले गए एशियन गेम्स 2026 में अलग-अलग विधाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीते थे। नवरात्रि के अवसर पर बने पंडालों और रामलीला कार्यक्रमों के बीच एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतने वालों का सम्मान किया जा रहा है।  

गोल्ड मेडलिस्ट गौरव खत्री और शिल्पी डबास का सम्मान

 दिल्ली के नरेला की ऐतिहासिक सुभाष रामलीला में एशियन गेम्स में कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने वाली पुरुष टीम के सदस्य गौरव खत्री और महिला हॉकी में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम की सदस्य शिल्पी डबास को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गौरव खत्री ने आईएएनएस से कहा, "मैं देश के लिए गोल्ड मेडल लाया हूं, इसलिए मेरे परिवार, रिश्तेदारों और गांव वालों को बहुत गर्व है।

इतना सम्मान और इज्जत पाकर बहुत अच्छा लग रहा है।"शिल्पी डबास ने आईएएनएस से कहा, "हमें बुलाने और सम्मान देने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहूंगी। हम गोल्ड मेडल घर लाकर बहुत खुश हैं। सब कुछ बहुत बढ़िया है।

हमें हर जगह से तारीफ मिल रही है, जो और भी अच्छा लग रहा है।"एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी और हॉकी टीमों का प्रदर्शन यादगार और सुनहरा रहा। 

'सम्मान पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है': गौरव खत्री

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला और पुरुष दोनों कबड्डी टीमों ने फाइनल मुकाबले में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

 वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था, जबकि पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

 भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष टीम ने पाकिस्तान को, जबकि महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।भारतीय दल ने एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 पदक जीते। इसमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक थे।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User