देवरियाः झोपड़ी में आग लगने से पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल 

Oct 21, 2026 - 09:54
0 2
देवरियाः झोपड़ी में आग लगने से पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल 
Deoria

देवरिया । उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को एक झोपड़ी में आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 3 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। 

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

आग लगते ही आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए और अग्निशमन टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र पुत्र लालचंद्र (32), बालकिशन पुत्र अदालत और जितेंद्र की तीन वर्षीय पुत्री शनि को मृत घोषित कर दिया।

 वहीं, जितेंद्र की पत्नी लीला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।घटना की सूचना मिलने पर देवरिया के एसपी अभिजीत आर. शंकर समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली।

राहत व बचाव कार्य: स्थानीय लोगों और दमकल टीम ने बुझाई आग, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

भाटपार रानी के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रात्रि में लगभग डेढ़ बजे के आसपास ग्राम नोनापार, थाना क्षेत्र भटनी में एक झोपड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर तत्काल थाना पुलिस व अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घायलों को सीएचसी भटनी ले जाया गया, जहां जितेंद्र पुत्र लालचंद्र, उम्र 32 वर्ष, बालकिशन पुत्र अदालत और शनि पुत्री जितेंद्र, आयु 3 वर्ष, को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, लीला पत्नी जितेंद्र को हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User