एनडीए की बड़ी बैठक: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भारत मंडपम में जुटेंगे दिग्गज नेता
पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में बुधवार को अहम बैठक, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी होंगे शामिल; बैठक के चलते एनसीपी का स्थापना दिवस समारोह 11 जून को आयोजित करने का फैसला।
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की अहम बैठक 10 जून को नई दिल्ली के भारत मंडपम में बुलाई गई थी। दोपहर 3 बजे निर्धारित इस बैठक में एनडीए के सभी प्रमुख घटक दलों के नेताओं, मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के शामिल होने का कार्यक्रम था। वहीं, इस बैठक के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपने 27वें स्थापना दिवस समारोह की तारीख बदलकर 11 जून कर दी थी। पार्टी ने समारोह को दिवंगत अजित पवार की स्मृति में समर्पित करने का निर्णय लिया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने जून 2026 में देश की सत्ता में अपने 12 साल का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा कर लिया है। 26 मई 2014 को पहली बार देश के पीएम के रूप में शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार इस पद की कमान संभाली थी। 9 जून 2026 को पीएम के रूप में उनके 4,398 दिन (12 साल 15 दिन) पूरे हुए। इसके साथ ही, उन्होंने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक चुनाव जीतकर पीएम पद पर बने रहने का रिकॉर्ड बना दिया।
इस मामले में उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पंडित नेहरू वैसे तो 15 अगस्त 1947 से लेकर अपनी मृत्यु (27 मई 1964) तक कुल 6,130 दिनों के लिए पीएम रहे थे, लेकिन देश के पहले आम चुनाव होने से पहले के शुरुआती 5 साल वह अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। जब 1952 में चुनाव जीतकर वह पहली बार निर्वाचित पीएम बने, तो वहां से उनका कार्यकाल 4,397 दिन (12 साल 14 दिन) का रहा था।
एनडीए बैठक के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का बड़ा फैसला
वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने जानकारी दी है कि 10 जून को नई दिल्ली में बुलाई गई एनडीए की बैठक के कारण पार्टी के 27वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को अब 11 जून तक पुनर्निर्धारित किया गया है। यह समारोह पूर्व निर्धारित स्थल, मुंबई के षण्मुखानंद हॉल में दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा। दिल्ली में होने वाली इस बड़ी बैठक में देशभर से एनडीए के घटक दलों के नेता, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे, जिसमें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी होंगी।
अजित पवार के निधन के बाद एनडीए पहली बार अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है, जिनकी मृत्यु के बाद सुनेत्रा पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री के रूप में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभाली है। सुनील तटकरे ने बताया कि पार्टी का यह 27वां स्थापना दिवस 'समर्पण, संघर्ष और संकल्प' थीम के तहत मनाया जाएगा और इसे पूरी तरह से अजित पवार की स्मृति और उनके आदर्शों को समर्पित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)