हुमा कुरैशी बनीं भारत की पहली देसी हिटवुमन, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस

फिल्म में हुमा बेबी करमरकर नाम की एक रहस्यमयी कॉन्ट्रैक्ट किलर के किरदार में नजर आएंगी, जिसे मेकर्स ने "भारत की पहली देसी हिटवुमन" बताया है।

Jun 09, 2026 - 14:07
Updated: 6 hours ago
0 3
हुमा कुरैशी बनीं भारत की पहली देसी हिटवुमन, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
हुमा कुरैशी बनीं भारत की पहली देसी हिटवुमन, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस

नई दिल्ली। एक्टर हुमा कुरैशी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का नया टीज़र और कैरेक्टर रिवील वीडियो रिलीज हो गया है। फिल्म में हुमा बेबी करमरकर नाम की एक रहस्यमयी कॉन्ट्रैक्ट किलर के किरदार में नजर आएंगी, जिसे मेकर्स ने "भारत की पहली देसी हिटवुमन" बताया है। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

कौन है बेबी करमरकर?

ट्रेलर में मुंबई शहर में हो रही रहस्यमयी हत्याओं की झलक दिखाई गई है। पुलिस, मीडिया और आम लोग एक ऐसे किलर की तलाश में हैं जो हर वारदात के बाद कोई सुराग नहीं छोड़ता। इसी दौरान लाल छाते के साथ दिखाई देने वाली बेबी करमरकर की एंट्री होती है, जो कहानी का सबसे बड़ा रहस्य बनकर उभरती है।

हुमा कुरैशी का अब तक का सबसे अलग किरदार

कॉमिक-बुक स्टाइल विजुअल्स, डार्क ह्यूमर और नियो-नोयर टोन के साथ फिल्म में हुमा कुरैशी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों का ध्यान खींच रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे "लिट" और "इंटेंस" बताया है। 

कब रिलीज होगी फिल्म?

निर्देशक नचिकेत सामंत के निर्देशन में बनी ‘'बेबी डू डाई डू’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ सिकंदर खेर और चंकी पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User