एशियन पैरा गेम्स में मेरठ के खिलाडियों का जलवा, आयुष वर्मा ने जीता गोल्ड तो प्रीति पाल ने झटका सिल्वर
Asian Para Games 2026 में भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है, इसमें मेरठ के खिलाड़ियों में आयुष वर्मा ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर देश और मेरठ शहर का नाम रोशन किया। वहीं मेरठ की प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया।
- शॉटपुट में आयुष वर्मा ने हासिल किया स्वर्ण पदक,
- 200 मीटर दौड़ में प्रीति पाल ने जीता रजत; अब 100 मीटर में पदक की उम्मीद.
नॉकआउट न्यूज मेरठ। जापान के आइची-नागोया में आयोजित Asian Para Games 2026 में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। आयुष वर्मा ने शॉटपुट की एफ-53 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर देश और शहर का नाम रोशन किया, जबकि प्रीति पाल ने महिलाओं की टी-35 श्रेणी की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। आयुष इससे पहले भाला फेंक में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं। वहीं, अब मेरठवासियों की निगाहें प्रीति पाल की 100 मीटर दौड़ पर टिकी हैं, जहां उनसे एक और पदक की उम्मीद की जा रही है।
मेरठ के आयुष वर्मा ने शॉटपुट में जीता गोल्ड

मेरठ के आयुष वर्मा ने शॉटपुट की एफ-53 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले मंगलवार को वह भाला फेंक में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। उनके शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में भारत का पदक खाता मजबूत हुआ है।
प्रीति पाल ने टी-35 श्रेणी की 200 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

मेरठ के गंगानगर निवासी प्रीति पाल ने टी-35 श्रेणी की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। प्रीति इससे पहले वर्ष 2024 के पेरिस पैरा ओलंपिक में 100 और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर भारत देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं। अब वह 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी, जिसमें उनसे एक और पदक की उम्मीद है।
अब प्रीति की 100 मीटर दौड़ पर नजर
वहीं प्रीति पाल टी-35 श्रेणी में 100 मीटर दौड़ में भी चुनौती पेश करेंगी, 200 मीटर में रजत पदक जीतने के बाद उनके पास एक और पदक हासिल करने का मौका है। उनके पिछले अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को देखते हुए मेरठवासियों को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)