होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया एक और तेल टैंकर: इंजन रूम में लगी भीषण आग

Oct 19, 2026 - 10:12
0 9
होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया एक और तेल टैंकर: इंजन रूम में लगी भीषण आग
oil tanker hits a naval mine in the Strait of Hormuz

तेहरान। होर्मुज स्‍ट्रेट में एक और तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग की भेंट चढ़ गया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बताया कि दक्षिणी हिस्से में बारूदी सुरंग से टकराकर तेल टैंकर के इंजन रूम में आग लग गई।

आईआरजीसी का आरोप है कि जहाज ने जीपीएस और नेविगेशन सिस्टम बंद कर रखा था और अनाधिकृत रास्ते से निकलने की कोशिश कर रहा था। समाचार एजेंस श‍िन्‍हुआ की र‍िपोर्ट के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नौसेना ने सोमवार तड़के इस हादसे की जानकारी दी।

जीपीएस और ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर गुजर रहा था जहाज

आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार मंच 'सिपाह न्यूज' में जारी बयान के अनुसार, धमाके के बाद टैंकर के इंजन रूम में आग लग गई। जहाज का जीपीएस और अन्य नेविगेशन सिस्टम बंद था। जहाज नियमों का पालन करने के बजाय वह जलडमरूमध्य से निकलने के लिए दक्षिणी हिस्से में एक प्रत‍िबंध‍ित रास्ते का इस्तेमाल कर रहा था।

आईआरजीसी की सख्त चेतावनी: पहचान छिपाई तो होगी कड़ी कार्रवाई

श‍िन्‍हुआ के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी दी कि होर्मुज स्‍ट्रेट और उसके आसपास के समुद्री क्षेत्र से गुजरने वाले जहाज अगर अपने नेविगेशन या पहचान संबंधी सिस्टम बंद करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

अमेरिका-इजरायल तनाव के बाद समुद्री मार्ग पर सख्त पाबंदियां

ईरान ने 28 फरवरी को इस जलडमरूमध्य पर अपनी निगरानी और नियंत्रण और सख्त कर दिया था। यह कदम ईरानी क्षेत्र पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के बाद उठाया गया था। इसके बाद ईरान ने इजरायल और अमेरिका से जुड़े या उनसे संबद्ध जहाजों के लिए इस मार्ग से सुरक्षित आवाजाही पर रोक लगा दी थी।

48 घंटे में दूसरा हादसा: शनिवार को भी माइन की चपेट में आया था सुपरटैंकर

होर्मुज स्‍ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल और गैस की ढुलाई होती है। इसलिए इस क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब से नजर रखी जाती है।

इससे पहले शन‍िवार को भी एक सुपरटैंकर बारूदी सुरंग (माइन) से टकराकर आग की चपेट में आ गया था। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना के मुताब‍िक जहाज नियमों का उल्लंघन कर अनधिकृत रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

बयान में कहा गया कि सुपरटैंकर ने अपने सभी लोकेशन ट्रैकिंग और रडार सिस्टम बंद कर दिए थे। आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि जहाज ने धोखे से जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश की और उसे अमेरिकी सेना का समर्थन प्राप्त था।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User