वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: हरियाणा हरिकेंस ने पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स और अयोध्या गर्जन ने तमिल टाइटंस को हराया
नोएडा । हरियाणा हरिकेंस ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) में अपने सुपर 6 कैंपेन की शुरुआत पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स पर 2-1 से जीत के साथ की। वहीं, अयोध्या गर्जन ने तमिल टाइटंस को 3-0 से हराया।
हरियाणा के लिए चिराग यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
हरियाणा ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 21-17 से जीता। पंजाब ने दूसरे सेट में हरियाणा को इसी स्कोर के साथ जवाब दिया।
तीसरा सेट रोमांचक और निर्णायक था। हरियाणा हरिकेंस ने आखिरी सेट में नियंत्रण हासिल किया और 21-10 से जीत हासिल करते हुए मैच 2-1 से जीता।हरियाणा के लिए चिराग यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
जीत के बाद चिराग ने कहा, "सुपर 6 स्टेज की शुरुआत जीत के साथ करके बहुत अच्छा लग रहा है। पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स एक मजबूत टीम है।
उन्होंने दूसरे सेट में अच्छी वापसी की, लेकिन हम सकारात्मक रहे और अपने गेम पर फोकस किया। हम जानते थे कि तीसरा सेट बहुत जरूरी है।
हमने मिलकर काम किया। अपनी तेजी बनाए रखी और अपने प्लान को अच्छे से पूरा किया। इस जीत से हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा।
आगे के मैचों में भी हम जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे।"एक अन्य मैच में अयोध्या गर्जन ने तमिल टाइटंस पर सीधे सेटों में जीत दर्ज की। अयोध्या ने तमिल टाइटंस पर 21-14, 21-20, 21-19 से जीत दर्ज की।
तमिल टाइटंस ने 19-19 से बराबरी कर ली
पहले दो सेट जीतने के बाद अयोध्या नियंत्रण में लग रही थी। तमिल टाइटंस ने तीसरे सेट में 18-12 की बढ़त बनाकर मैच को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन गर्जन ने जबरदस्त वापसी करते हुए 18-18 से बराबरी कर ली, फिर आगे निकल गई।
तमिल टाइटंस ने 19-19 से बराबरी कर ली, लेकिन अयोध्या ने अगले दो पॉइंट लेकर स्वीप पूरा कर लिया।अयोध्या गर्जन के प्रणव कपिल देव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
जीत के बाद प्रणव ने कहा, "अपने सुपर 6 कैंपेन की शुरुआत जीत के साथ करके बहुत अच्छा लग रहा है। तमिल टाइटंस ने हम पर दबाव डाला, खासकर तीसरे सेट में, जब उनके पास छह पॉइंट की बढ़त थी। लेकिन हमें खुद पर भरोसा था और हम अपने गेम पर फोकस करते रहे।
टीम ने शानदार फाइटिंग स्पिरिट दिखाई और पूरे मैच में एक-दूसरे को सपोर्ट किया। हम जानते थे कि जब मौके आएं तो हमें उनका फायदा उठाना होगा।
मुझे खुशी है कि हम अच्छी वापसी करने और मैच को सीधे सेटों में खत्म करने में कामयाब रहे। हम इस मोमेंटम को अपने आने वाले गेम्स में भी जारी रखना चाहेंगे।
इनपुट : आईएएनएस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)