तड़के 4 बजे धधका कोलकाता का बाघा जतिन मार्केट: 15 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया लपटों पर काबू

Oct 20, 2026 - 11:46
0 7
तड़के 4 बजे धधका कोलकाता का बाघा जतिन मार्केट: 15 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया लपटों पर काबू
Kolkata’s Bagha Jatin Market erupts in flames

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के बाघा जतिन इलाके के एक बाजार में मंगलवार को भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग में 15 दुकानें जल गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

तड़के 4 बजे पूजा सामग्री की दुकान से भड़की आग

राज्य अग्निशमन सेवा विभाग के सूत्रों ने बताया कि आग सबसे पहले बाजार की एक दुकान में लगी और फिर तेजी से आसपास की कई दुकानों में फैल गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "कुल 15 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में लगभग तीन घंटे लग गए। अब आग पूरी तरह से नियंत्रण में है।"

15 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में बुझाई आग

जानकारी मिली है कि सुबह आग लगने की खबर मिलने के बाद स्थानीय नेताजी नगर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। राज्य अग्निशमन सेवा विभाग को भी तुरंत सूचित कर दिया गया। जैसे-जैसे आग की तीव्रता बढ़ी, मौके पर तैनात दमकल गाड़ियों की संख्या भी बढ़ा दी गई। दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने आग को बाजार के अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए भी काफी मशक्कत की।

राज्य अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग सबसे पहले एक ऐसी दुकान में लगी जहां पूजा का सामान बेचा जाता था। मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया, "माना जा रहा है कि तड़के करीब 4 बजे उस दुकान में आग लगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उस दुकान में आग किस वजह से लगी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, कुल 15 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। हालांकि, पूरी जांच के बाद ही नुकसान के सही आंकड़े का पता चल सकेगा।"

त्योहार के समय व्यापारियों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस आग के कारण गरिया और जादवपुर को जोड़ने वाली राजा एससी मल्लिक रोड पर यातायात बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद है। आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सुबह आग लगने की खबर मिलने के बाद कई व्यापारी बाघाजतिन बाजार पहुंचे। पूजा के समय अपना सब कुछ खो देने के कारण कई व्यापारी पूरी तरह टूट गए थे। जादवपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक शरबरी मुखर्जी भी मौके पर मौजूद थीं।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User