एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

Oct 19, 2026 - 15:26
0 6
एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर
Elon Musk

नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर देंगे। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने इस कदम को अपने प्रकार की पहली पहल बताया।

मस्क ने लिखा, “अगले साल, मैं अमेरिका के हर बच्चे को अपने स्पेसएक्स का एक शेयर दूंगा। यह अपने प्रकार पहली पहल होगी।”

स्पेसएक्स में मस्क की हिस्सेदारी और शेयर संरचना

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब मस्क निजी एयरोस्पेस और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स के सबसे बड़े शेयरधारक बने हुए हैं। हाल ही में नियामकीय दस्तावेज में दी गई जानकारी के अनुसार, 30 जून तक स्पेसएक्स में मस्क की 48.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

दस्तावेज के अनुसार, स्पेसएक्स में मस्क के पास लगभग 6.42 अरब शेयर हैं। उनकी हिस्सेदारी में 84.95 करोड़ क्लास ए शेयर और ट्रस्ट के माध्यम से रखे गए 3.92 अरब क्लास बी शेयर शामिल हैं, जिनमें वह ट्रस्टी के रूप में कार्य करते हैं।

इसके अलावा, मस्क के पास सीधे तौर पर लगभग 1.30 अरब प्रतिबंधित क्लास बी शेयर हैं। साथ ही, उनके पास स्टॉक ऑप्शन से जुड़े अधिकार भी हैं, जिनके तहत 35 करोड़ अन्य क्लास बी शेयर शामिल हैं।

योजना के क्रियान्वयन पर कई सवाल बाकी

मस्क ने प्रस्तावित शेयर वितरण को लागू करने के तरीके के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। इसमें पात्रता के मानदंड, समयसीमा, नियामकीय मंजूरी और शेयर सीधे लाभार्थियों को हस्तांतरित किए जाएंगे या ट्रस्ट के माध्यम से दिए जाएंगे, जैसे पहलू शामिल हैं।

स्पेसएक्स दुनिया की सबसे मूल्यवान निजी कंपनियों में से एक है। इसका कारोबार वाणिज्यिक रॉकेट प्रक्षेपण सेवाओं, स्टारलिंक के जरिए सैटेलाइट इंटरनेट और मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियानों तक फैला हुआ है।

इस बीच, पिछले सप्ताह मस्क ने अपनी रोडस्टर स्पोर्ट्स कार का नया वर्जन पेश किया। इसमें कार टेक्सास स्थित स्पेसएक्स के एक सेंटर में दौड़ने के दौरान कुछ समय के लिए जमीन से ऊपर उठ गई

मस्क द्वारा एक्स पर साझा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसे दिखाया गया। इसमें कार एक ऊंचे, घुमावदार ट्रैक पर आगे बढ़ने के बाद थोड़ी दूरी तक हवा में उड़ा और फिर सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर गया। इस प्रदर्शन की तुलना उड़ने वाली कार से की गई।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User