एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 पदकों के साथ स्वदेश लौटे वीर!

Oct 25, 2026 - 10:01
0 3
एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 पदकों के साथ स्वदेश लौटे वीर!
Asian Para Games

एजेंसी, नई दिल्ली: जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का दल स्वदेश लौट आया है। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एथलीटों और कोचिंग स्टाफ का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।

अवनि लेखरा बोलीं- देश के लिए मेडल जीतना गर्व की बात

पदक जीतने वाली स्टार खिलाड़ी अवनि लेखरा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "देश के लिए फिर से मेडल जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है।

इस बार सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैं देश, फेडरेशन और साई (SAI) का बहुत धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने इतना प्यार और सपोर्ट दिया।"

कोच और खिलाड़ियों की भावनाएं

कोच पवित्तर (शूटिंग): बच्चों को काफी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन उन्होंने वहां सिर्फ मेडल ही नहीं जीते, बल्कि पदकों का नया रिकॉर्ड बना दिया।

कोच राकेश सिंह: पैरा एथलीटों को ट्रेनिंग देना एक बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि हमें उनकी दिव्यांगता और जरूरतों को ध्यान में रखकर काम करना होता है।

सृष्टि अरोड़ा (पदक विजेता): यह पल सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि मेरे परिवार, देश और फेडरेशन के लिए बेहद गर्व का पल है।

मनीष नरवाल (पदक विजेता): जब मैं यहां पहुंचा, तो देश ने मेरा बहुत शानदार स्वागत किया। इस मुकाम तक पहुंचने में मेरे परिवार, कोच और पूरे देश का बड़ा योगदान है।

भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

एशियन पैरा गेम्स के इस पांचवें संस्करण में भारतीय दल ने इतिहास रच दिया है। भारत ने कुल 114 पदक (30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User