टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामला: मुंबई के जुहू थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा

Oct 19, 2026 - 13:23
0 10
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामला: मुंबई के जुहू थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा

मुंबई। Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही, इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

फायरिंग की घटना में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जुहू स्टेशन थाने में मुकदमा दर्ज

मुंबई पुलिस ने सोमवार सुबह जानकारी दी कि मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जुहू स्टेशन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। Police के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109(1) और 3(5), तथा आर्म्स एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, पुलिस ने जानकारी दी कि जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने घटना की निंदा की

उधर, राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोमवार इस घटना की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग निंदनीय है। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुंबई के हर नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।"

इससे पहले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार रात Actor के घर पहुंचे। उन्होंने टाइगर श्रॉफ का हाल-चाल जाना और उन्हें राज्य सरकार की ओर से पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

यह खबर भी पढ़िए : टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग: बाल-बाल बचे अभिनेता, ड्राइवर घायल; बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी

टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरों में अभिनेता के कंधे और छाती पर पट्टी बंधी दिखी। उनके दाहिने हाथ पर भी पट्टी लगी थी। इस दौरान वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात कर रहे थे। मुलाकात के समय टाइगर की मां आयेशा श्रॉफ भी वहां मौजूद थीं।

मुंबई पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई थी, जब रविवार शाम करीब करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे। कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी, जिसमें अभिनेता की जान बाल-बाल बची। हालांकि, इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनमें अभिनेता का ड्राइवर भी शामिल है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User